आधी आबादी संग जरायम से जंग लड़ेगी खाकी
गोंडा: अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने एक नया प्लान तैयार किया है। गांव-मुहल्लों मे
गोंडा: अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने एक नया प्लान तैयार किया है। गांव-मुहल्लों में महिलाओं की टोली तैयार कर पुलिस इनसे क्षेत्र में होने वाली गतिविधियों की जानकारी लेगी। अहम बात यह है कि टोली में शामिल महिलाओं के नाम-पते को पुलिस गोपनीय रखेगी। महिला पुलिसकर्मी इनके सहयोग से क्षेत्र में होने वाली गतिविधियों की जानकारी उच्चाधिकारियों को देंगी, जिससे आरोपितों पर कार्रवाई की जा सकेगी। इसकी सीधी निगरानी पुलिस अधीक्षक करेंगे।
आए दिन गांव-मुहल्लों में चोरी, लूट, महिला उत्पीड़न, घरेलू ¨हसा, छेड़खानी, मारपीट जैसी अन्य आपराधिक घटनाएं हो रही हैं। घटनाओं की सच्चाई और आरोपितों की धरपकड़ करने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ती है। साथ ही आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए जब तक पुलिस टीम पहुंचती है, तब तक देर हो चुकी होती है और वह फरार हो चुका होता है। ऐसी ही समस्याओं के निस्तारण के लिए पुलिस नया प्लान तैयार कर रही है। 10-12 महिलाओं की एक टोली तैयार की जाएगी। इन महिलाओं के फोन नंबर व नाम की सूची महिला पुलिस कर्मियों के पास होगी। टोली में शामिल महिलाओं के पास पुलिस अधिकारियों के अलावा महिला पुलिस कर्मियों के फोन नंबर होंगे। यह महिलाएं खाकी की सहयोगी बन क्षेत्र में होने वाली गतिविधियों की जानकारी तो देंगी ही साथ ही गांव-मुहल्लों में आने-जाने वाले संदिग्ध लोगों के बारे में बताएंगी। इतना ही नहीं, घरेलू ¨हसा व महिला उत्पीड़न संबंधी मामलों के निस्तारण में भी अहम भूमिका निभाएंगी। इस तरह पूरे जिले में करीब 12 हजार महिलाओं का समूह जरायम पर अंकुश लगाने में पुलिस का सहयोग करेगी। पुलिस अधीक्षक आरपी ¨सह का कहना है कि इसके लिए महिला पुलिस कर्मियों की टीमों को लगाया जाएगा। इससे अपराध और अपराधियों की सूचना मिलने में भी सहायता मिलेगी।