पौधों से कर रहे धरती मां का श्रृंगार
विजयनाथ गुप्ता संजय रोहित सिंह शक्ति वेद प्रकाश तिवारी जयप्रकाश वर्मा आशीष सिंह प्रवीण अभय सिंह राजन सिंह रामकुमार प्रधान राम सेवक यादव दीपू संयोजक पवन कुमार गुप्ता जी राकेश सिंह सहित दर्जनों पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
गोंडा : दैनिक जागरण वृक्षाभूषण कार्यक्रम के तहत बुधवार को जिले में अभियान चलाया गया। इसमें अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ ही जनप्रतिनिधियों व गणमान्य व्यक्तियों ने प्रतिभाग किया। अभियान के तहत विभिन्न स्थानों पर सैकड़ों पौधे रोपे गए। जन जागरूकता के लिए मुहिम चलाने के साथ ही पौधों की सुरक्षा का संकल्प भी लिया गया।
धानेपुर : मुजेहना के प्राथमिक स्कूल कर्मडीह में प्रधान अशोक कुमार श्रीवास्तव, सचिव विनय कुमार भारती, प्रधानाध्यापक मंजू वर्मा, सहायक अध्यापक अबरार अहमद, अमित श्रीवास्तव ने पौधरोपण किया। जयप्रभाग्राम : इटियाथोक के परिषदीय स्कूल फरेंदी में प्रधानाध्यापक आशीष द्विवेदी, स्वयं प्रकाश तिवारी, जमींदार तिवारी, प्रहलाद यादव, जिलाजीत ने नीम, पीपल व आम के पौधे रोपे। इटियाथोक : पूर्व माध्यमिक विद्यालय जमुनही हरदोपट्टी में प्रधान मालती पांडेय, प्रधानाध्यापक अवनीश कुमार सिंह, सहायक अध्यापक राजधर ने पौधरोपण किया। परसपुर : क्षेत्र के जूनियर हाईस्कूल प्योली में प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष इंद्रप्रताप सिंह, गणेश प्रताप सिंह, अमित सिंह, जितेंद्र सिंह, जगतनरायन सिंह, राजकुमार गौड़, वृंदावन गौड़ ने पौध लगाए। हलधरमऊ : मैजापुर प्राइमरी स्कूल परिसर में भाजपा नेता शंकर शरण शुक्ल, कुसुमबाला, अर्चना यादव, उषा देवी ने पौधरोपण करने के साथ ही उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया। बभनजोत : गौरा बुजुर्ग में पौधरोपण करते जिपं प्रतिनिधि अयोध्या प्रसाद शुक्ल, बीडीसी मेंबर आनंद मिश्र, रामसुख ने पौधरोपण किया। बभनान : चीनी मिल परिसर में श्रम अधिकारी केपी सिंह, जीएम केन पीके चतुर्वेदी, शक्ति सिंह ने पौधरोपण किया। उमरीबेगमगंज : डोहरीजोत में ग्राम्य विकास अधिकारी प्रदीप जयशील, रोजगार सेवक सुरेश सिंह की अगुवाई में पौधरोपण हुआ। तरबगंज : तहसील मुख्यालय स्थित हनुमान गढ़ी मंदिर परिसर में साफ-सफाई के बाद प्रधानाचार्य मनोज कुमार तिवारी, घनश्याम जायसवाल, कक्कू सिंह, सतेंद्र पांडेय ने पौधरोपण किया। कटराबाजार : ग्राम पंचायत रायपुर फकीर में प्रधान उमेश तिवारी, प्रभारी एडीओ पंचायत सुभाष पांडेय ने पौधे लगाए। शिवदयालगंज : नवाबगंज क्षेत्र के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में वार्डेन आशा पांडेय ने पौधरोपण के साथ ही छात्राओं को सुरक्षा का संकल्प दिलाया। इस मौके पर भारती राय, अशोक कुमार, राम वृक्ष यादव, मो. रसीद, नन्हे चौहान, बुद्धूलाल यादव मौजूद रहे। वजीरगंज : उच्च प्राथमिक स्कूल बाबा मठिया में प्रधानाध्यापक कुसुमावती देवी, शिक्षक सुनील आनंद, रमेश कुमार, अनिल कौशल ने पौधरोपण किया। मसकनवां : पीएचसी पर डॉ. डीसी वर्मा की अगुवाई में पौधरोपण हुआ। आर्यनगर : बनगाई स्कूल में एनपीआरसी कमला प्रसाद ने पौधे लगाए। कर्नलगंज सहित अन्य क्षेत्रों में भी पौधरोपण हुआ।