बकाया एरियर के नाम पर बंद हो शिक्षकों का उत्पीड़न
गोंडा : प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने कंपोजिट विद्यालय जानकीनगर में बैठक की। ि
गोंडा : प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने कंपोजिट विद्यालय जानकीनगर में बैठक की। जिसमें पुरानी पेंशन को लेकर रणनीति बनाई गई।
जिलाध्यक्ष आनंद त्रिपाठी ने कहा कि पेंशन को शिक्षक व कर्मचारियों का अधिकार है। इसे छीन लिया गया। जिससे सेवानिवृत्त होने के बाद परेशानी का सामना करना पड़ेगा। जिला उपाध्यक्ष इंद्र प्रताप ¨सह ने सरकार शांति पूर्ण मांगों पर विचार नहीं करना चाहती है। अधिकार प्राप्त करने के लिए लड़ना पड़ेगा। प्रचार मंत्री वीरेंद्र कुमार त्रिपाठी ने कहा कि नौ अगस्त को धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया है। बकाया एरियर के नाम पर नवनियुक्त शिक्षकों के शोषण के विरुद्ध बीएसए के साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों से मिलने की रणनीति बनाई गई। कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार ¨सह ने कहा कि अब आरपार की लड़ाई होगी। हितों से समझौता नहीं होगा। राजेश कुमार शुक्ल, मनोज मिश्र, दुर्गा प्रसाद शर्मा, सुभाष शुक्ल, अमित ¨सह, राम विलास वर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।