विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 03, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

छात्र की मौत, शव लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

By Edited By:
Published: Sat, 03 Aug 2013 09:29 PM (IST)Updated: Sat, 03 Aug 2013 09:30 PM (IST)

News Article Hero Image

गोंडा: शनिवार को कक्षा छह के एक छात्र की एक निजी क्लीनिक में इलाज के बाद मौत हो गई। इससे ग्रामीण आक्रोशित हो गये और शव चौकी के सामने रखकर प्रदर्शन किया। ग्रामीण डॉक्टर पर मुकदमा दर्ज कराने की मांग कर रहे थे।

घटना शनिवार शाम की है। दोपहर में हरि कृष्ण ओझा इंटर कालेज के छात्र प्रेम कुमार निवासी परसागोड़री की तबियत खराब हो गई । परिजन उसे इलाज के लिए बालपुर स्थित एक निजी क्लीनिक पर ले गये। डॉक्टर ने बच्चे के सुई लगाकर इलाज किया। बच्चा घर पहुंचा तो उसकी तबियत बिगड़ गई। आनन-फानन में उसे अस्पताल ला रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। छात्र की मौत की सूचना पर ग्रामीण व बाजार के लोग आक्रोशित हो गये। लोग शव को बालपुर चौकी के सामने रख दिया। ग्रामीणों की मांग है कि डॉक्टर के खिलाफ लापरवाही से इलाज करने का मुकदमा दर्ज किया जाए। खबर लिखे जाने तक प्रदर्शन जारी रहा।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर