डुमरियाडीह में बनेगा मंडल का नया मॉडल थाना
गोंडा: बढ़ती वारदातों पर लगाम लगाने के साथ पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए जिले में तीन नए थ
गोंडा: बढ़ती वारदातों पर लगाम लगाने के साथ पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए जिले में तीन नए थाने खोले जाएंगे। इसके लिए अधिकारियों ने अनुमोदन कर प्रस्ताव पुलिस हेड क्वार्टर को भेज दिया है। प्रस्तावित तीन नए थानों में डुमरियाडीह में बनने वाले थाने को देवीपाटन मंडल में मॉडल थाने के रूप में तैयार किया जाएगा जो अत्याधुनिक संसाधनों से लैस होगा।
जिले की 34 लाख आबादी की सुरक्षा के लिए मौजूदा समय यहां 17 थाने संचालित हैं। इनमें एक महिला थाना शामिल है। लगातार बढ़ रही आबादी के मद्देनजर जिले में नए थाने खोलने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। ये नए थाने गौरा, बालपुर व डुमरियाडीह में खोलने का प्रस्ताव है। कारण थानों की संख्या कम होने के कारण दायरा अधिक हो गया है। ऐसे में किसी भी वारदात के बाद थाने की पुलिस को पंहुचने में देर लग जाती है और आरोपी फरार होने में सफल हो जाते हैं। यही नहीं थानों की दूरी होने के कारण पीड़ित को भी विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। आमजन को न्याय दिलाने के लिए शासन ने जिले में नए थाने खोलने का प्रस्ताव मांगा है जिसके क्रम में यहां से तीन नए थाने खोलने का प्रस्ताव भेजा गया है।
ये होगा नए थानों का स्वरूप
1- प्रस्तावित गौरा थाना का क्षेत्रफल मौजूदा थाना खोड़ारे व छपिया से काट कर बनाया जायेगा। प्रस्तावित गौरा थाना का क्षेत्रफल 9200 हेक्टेयर होगा। इसकी आबादी 88914 होगी।
2- प्रस्तावित बालपुर थाना कोतवाली कर्नलगंज व देहात कोतवाली और थाना कटरा बाजार का एरिया काटकर बनाया जायेगा। इसका क्षेत्रफल 8500 हेक्टेयर तथा आबादी 90 हजार होगी।
3- प्रस्तावित डुमरियाडीह थाना कोतवाली देहात, थाना वजीरगंज, तरबगंज व मोतीगंज का हिस्सा काट कर बनाया जायेगा। नौ हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल वाले इस थाने की आबादी एक लाख होगी।
भेजा गया प्रस्ताव
पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार ¨सह ने बताया कि जिले में तीन नए थाने खोले जाने का प्रस्ताव मुख्यालय भेजा गया है। थाना भवन निर्माण का स्थल भी तय कर दिया गया है। बजट और स्वीकृति मिलते ही अगली कार्यवाही की जाएगी।