सुख-समृद्धि की प्राप्ति के लिए मां के दरबार में पहुंचे श्रद्धालु
शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन सुबह से बारिश थमने एवं हल्की धूप ने भक्ति के रंग को चटक कर दिया। पंडालों एवं मंदिरों पर मां भवानी की आराधना करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। मंगलवार को भक्तों ने शक्ति स्वरूपा मां भवानी के चंद्रघंटा रूप की आराधना की। कलश स्थापित कर मां के विशेष अनुष्ठान कर रहे भक्तों ने पूजन अर्चन कर मन्नतें मांगी। वहीं नवरात्र के आगाज शुरू हुए दुर्गापूजा महोत्सव में पंडालों में माता रानी की प्रतिमा के दर्शन के भक्तों की भीड़ उमड़नें लगी है। मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप चंद्रघंटा की आराधना करने से सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है इनके मस्तक पर घंटे के आकार का अर्धचंद्र होने से चंद्रघंटा कही जाती हैं।
अंबेडकरनगर : शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन सुबह से बारिश थमने एवं हल्की धूप ने भक्ति के रंग को चटक कर दिया। पंडालों एवं मंदिरों पर मां भवानी की आराधना करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। मंगलवार को भक्तों ने शक्ति स्वरूपा मां भवानी के चंद्रघंटा रूप की आराधना की। कलश स्थापित कर मां के विशेष अनुष्ठान कर रहे भक्तों ने पूजन अर्चन कर मन्नतें मांगी। दूसरी ओर दुर्गा पूजा महोत्सव में पंडालों में माता रानी की प्रतिमा के दर्शन के भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी है। मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप चंद्रघंटा की आराधना करने से सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है। इनके मस्तक पर घंटे के आकार का अर्द्धचंद्र होने से चंद्रघंटा कही जाती हैं। इनका स्वरूप परम शांतिदायक एवं कल्याणकारी है। इनके दसों हाथों में खड़ग आदि शस्त्र तथा बाण, अस्त्र आदि विभूषित हैं। युद्ध के लिए तत्पर रहने वाली सिंहवाहिनी मां के कृपा से समस्त पाप तथा विघ्न बाधाएं नष्ट हो जाती है। मान्यता है कि घंटे की ध्वनि सेवकों की सभी बाधाओं से रक्षा करती है। ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकांश स्थानों पर स्थापित दुर्गा पंडालों में पूजा-अर्चना जारी हो चुका है। भक्तों ने कीलक, कवच एवं दुर्गा सप्तशती के सहारे मां दुर्गा से मन्नतें मांगी। नगर स्थित काली माता मंदिर, पंडा टोला स्थित काली माता मंदिर, नगर पालिका स्थित दुर्गा मंदिर, रतनपुर मां दुर्गा मंदिर एवं जौहरडीह स्थित दुर्गा मंदिर में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। लोगों ने विशेष पूजन अर्चन कर माता रानी से आशीर्वाद मांगा। मंदिरों एवं पंडालों पर भक्तिगीतों से वातावरण गुंजायमान हो रहा है।