विवाद के दौरान साले ने बहनोई को मारी गोली
मेईदूबे निवासी रामसमोखन व राजेश के बीच जमीन का विवाद था। शौचालय बनवाने के लिए दोनों पक्षों में मारपीट हो गयी। पुलिस ने एनसीआर दर्ज किया। सोमवार को इसी मामले को लेकर पुन विवाद हो गया। दोनों पक्षों में ईंट पत्थर चले।ग्रामीणों की मानें तो हवा
गोंडा : मामूली कहासुनी में एक युवक ने अपने सगे बहनोई को गोली मार दिया। घायल अवस्था में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कर्नलगंज लाया गया। जहां हालत गंभीर देखकर चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
मामला थाना कटरा बाजार अंतर्गत ग्राम पहाड़ापुर से जुड़ा है। यहां के निवासी प्रदीप (24) अपने भाई अमरदीप के साथ देर रात पहाड़ापुर चौराहे से घर जा रहे थे। उसी बीच ग्राम रामगढ़ निवासी उसका सगा साला देवी प्रसाद व पारस वहां पहुंच गये। किसी बात को लेकर जीजा-साले में विवाद शुरू हो गया। तभी प्रदीप के ऊपर फायर कर दिया गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन अमरदीप उसे लेकर कर्नलगंज सीएचसी पहुंचा। जहां डॉ. मुदस्सिर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अमरजीत के अनुसार प्रदीप की पत्नी प्रीति की दो साल पहले मौत हो गई थी। मायके वालों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज हुआ था, जो आज भी विचाराधीन है। उसी को लेकर ससुराल के लोग प्रदीप से नाराज रहते थे। सूचना पाकर सीओ जितेंद्र कुमार दुबे व कोतवाल राजेश कुमार सिंह अस्पताल पहुंचे। जहां घायल का बयान दर्ज किया। थानाध्यक्ष कटरा बाजार संदीप सिंह ने बताया कि ग्राम रामगढ़ निवासी देवीप्रसाद व पारस के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इनसेट
चले ईंट-पत्थर, फायरिग
धानेपुर : थाना क्षेत्र के मेई दूबे में दो पक्षों के बीच जमीन का विवाद था। शौचालय बनवाने के लिए दोनों पक्षों में मारपीट हो गयी। पुलिस ने एनसीआर दर्ज किया। इसी मामले को लेकर पुन: विवाद हो गया। दोनों पक्षों में ईंट पत्थर चले।ग्रामीणों की मानें तो हवाई फायरिग की गयी। घटना में गांव के तुंगनाथ व हितकरन को गंभीर चोटें आयीं। थानाध्यक्ष अतुल चतुर्वेदी ने बताया कि हितकरन की तहरीर पर गांव के छह लोगों के विरुद्ध जानलेवा हमला व बलवा का मुकदमा दर्ज किया गया है।