मकर संक्रांति आज, लोहड़ी पर झूमे लोग
गोंडा: मंगलवार को मकर संक्रांति है। इस दिन पुण्य, दान, जप तथा धार्मिक अनुष्ठान का विशेष महत्व है। इस
गोंडा: मंगलवार को मकर संक्रांति है। इस दिन पुण्य, दान, जप तथा धार्मिक अनुष्ठान का विशेष महत्व है। इस दिन से ही शुभ कार्य शुरू हो जाएंगे। इसको लेकर तैयारियां पूरी करने का दावा किया गया है। वहीं, लोहड़ी पर नृत्य-संगीत का दौर चला, इसमें लोग खूब झूमे।
ज्योतिषाचार्य डॉ. संतोष कुमार द्विवेदी ने बताया कि सोमवार की रात्रि दो बजकर 9 मिनट पर सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेंगे। शास्त्रों के मुताबिक सूर्यास्त के बाद किसी भी समय मकर संक्रांति लगे तो उसका पुण्यकाल दूसरे दिन मध्यान्ह काल तक रहता है। ऐसे में मकर संक्रांति मंगलवार को है। इस दिन खिचड़ी व तिल के दान का विशेष महत्व है। मकर संक्रांति पर पोर्टरगंज स्थित शिशु संरक्षण गृह पर खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया है। रविवार की रात शहर के मालवीय नगर स्थित गुरुद्वारे में गुरु गो¨वद ¨सह जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में जिला जज राघवेंद्र के साथ ही अन्य न्यायिक अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। बाद में लोहड़ी मनाई गई, जिसमें अग्नि प्रवाहित करने के बाद परिक्रमा की गई। साथ ही भांगड़ा नृत्य में भी लोगों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में राजेंद्र ¨सह खुराना, हरजीत ¨सह, संजू छाबड़ा, महेंद्र ¨सह शामिल थे।