लीड-मकर संक्रांति पर दिखी आस्था, दिन भर चला दान-पुण्य का दौर
मकर संक्रांति के अवसर पर गुरुवार को सुबह से ही स्नान-दान का सिलसिला शुरू हुआ।
संसू, गोंडा : मकर संक्रांति के अवसर पर गुरुवार को सुबह से ही स्नान-दान का सिलसिला शुरू हो गया। पूरे दिन लोगों ने पूजन-अर्चन किया। कई स्थानों पर खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया।
बार एसोसिएशन ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित एनआइसी के पास खिचड़ी भोज का आयोजन किया। सामूहिक भोज में सभी वर्गों के लोग शामिल हुए। अध्यक्ष दीनानाथ त्रिपाठी, महामंत्री मनोज कुमार सिह, संयुक्त मंत्री संतोष कुमार ओझा, संतोषी लाल तिवारी, अरविद कुमार पांडेय, सुरेंद्र कुमार मिश्र सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे। चित्रांश कल्याण परिषद द्वारा खिचड़ी भोज किया गया। मुख्य अतिथि रहे सहायक उपनिरीक्षक निबंधन कमिश्नर मनोज श्रीवास्तव, अध्यक्ष चित्रांश कल्याण परिषद अनिल श्रीवास्तव एवं मंत्री अवधेश श्रीवास्तव के साथ ही पूर्व अध्यक्ष सिविल बार एसोसिएशन विवेक मणि श्रीवास्तव रहे। लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। मनीष कुमार सिंह, यशपाल सिंह सलूजा, अतुल श्रीवास्तव,प्रेम शंकर लाल, विनोद श्रीवास्तव, संतोष शामिल रहे।
परसपुर : मकर संक्रांति पर्व पर सूकरखेत पसका के पवित्र सरयू घाघरा संगम तट के त्रिमुहानी घाट पर कल्पवास कर रहे संत महात्माओं के अलावा क्षेत्र के तमाम श्रद्धालुओं ने स्नान करने अन्नदान किया। भगवान वाराह का दर्शन करके मंदिर की परिक्रमा किया। इसके अलावा भौरीगंज स्थित सरयूतट लालाघाट, जंबू घाट व बरुहा घाट पर श्रद्धालुओं ने सरयू नदी में डुबकी लगाई। ठंड व शीतलहर के बावजूद स्नान दान का क्रम दिन भर चलता रहा।
-----------------
धूमधाम से मनाई गई लोहड़ी
कर्नलगंज : गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में लोहड़ी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इसमें पंजाबी भांगड़ा पार्टी आकर्षण का केंद्र रही। कलाकारों ने पंजाबी परिधान पहनकर भांगड़ा नृत्य किया। कार्यक्रम में प्रधान गुरुद्वारा हरजीत सिंह, प्रबंधक जोगिदर सिंह जानी, इंद्रजीत सिंह, हरमीत सिंह, त्रिलोक सिंह, अनिल गुप्ता, ओपी तिवारी उपस्थित रहे। श्री गुरु गोविद सिंह महराज का प्रकाश उत्सव 17 जनवरी को मनाया जाएगा।