महिला अस्पताल में अब प्रसूताओं को थाली में भोजन
गोंडा: अभी तक महिला अस्पताल में पत्तल में प्रसूताओं को दोपहर व शाम का भोजन अस्पताल प्रशासन देता था,
गोंडा: अभी तक महिला अस्पताल में पत्तल में प्रसूताओं को दोपहर व शाम का भोजन अस्पताल प्रशासन देता था, जिससे दाल व सब्जी गिरने लगती थी। इससे प्रसूताओं को काफी दिक्कत होती थी। ऐसे में अब उन्हें राहत देने के लिए थाली का प्रबंध किया गया है।
महिला अस्पताल में भर्ती होने वाली प्रसूताओं को अस्पताल प्रशासन सुबह नाश्ता, दोपहर में भोजन व शाम को भोजन देता है। पत्तल में भोजन देने के कारण कई बार दाल व सब्जी चादर व कपड़े पर गिरने के कारण परेशानी होती थी। अधिकारियों के निरीक्षण में यह बात सामने आ चुकी थी। ऐसे में अब प्रसूताओं को थाली में भोजन देने की व्यवस्था की गई है। सीएमएस डॉ. एपी मिश्र ने प्रसूताओं के लिए थाली मंगवाई है। इस थाली में सोमवार को उन्होंने प्रसूताओं को खुद भोजन परोसा। साथ ही उसकी गुणवत्ता की भी जांच की। इसके साथ ही उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों के साथ बैठक भी की। जिसमें मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने का निर्देश दिया गया।