विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

करवा चौथ पर बढ़ी घुंघरू वाली साड़ी और लहंगे की बिक्री, गोंडा में दुकानों पर उमड़ रहे खरीदार

Published: Sun, 25 Oct 2026 09:27 PM (IST)

करवा चौथ के नजदीक आते ही गोंडा के बाजारों में रौनक बढ़ गई है, जहां महिलाएं घुंघरू वाली साड़ियों और लहंगों सहित विभिन्न परिधानों की खरीदारी कर रही हैं।

करवा चौथ पर बढ़ी घुंघरू वाली साड़ी और लहंगे की बिक्री।

करवा चौथ पर बढ़ी घुंघरू वाली साड़ी और लहंगे की बिक्री।

HighLights

  1. घुंघरू वाली साड़ियों और लहंगों की बिक्री में उछाल।

  2. सिल्क, सिफान और डिजाइनर कपड़ों की भारी मांग।

  3. गोंडा के बाजारों में करवा चौथ की रौनक बढ़ी।

जागरण संवाददाता, गोंडा। करवाचौथ को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। पति-पत्नी के प्रेम के प्रतीक इस पर्व के लिए महिलाएं साड़ियां व लहंगे खरीद रही हैं। जार्जेट व सिल्क की साड़ियों के साथ सिफान की साड़ियां भी पसंद की जा रही हैं। इस बार में घुघरू वाली साड़ियां भी आई हैं, जो महिलाओं को अधिक पसंद आ रही हैं।

सुहागिन महिलाओं के लिए सबसे अधिक महत्व रखने वाले पर्व करवा चौथ नजदीक है। इसके चलते बाजार में रौनक दिखने है। इनमें सुहाग का प्रतीक लाल रंग की साड़ी व सूट अधिक पसंद किया जा रहा है। महिलाएं अपनी पसंद के साड़ी और सूट खरीदने के लिए दुकानों पर पहुंचने लगी हैं।

त्योहार पर इस बार खास दिखने के लिए महिलाएं साड़ियां, सूट व लहंगा खरीद रही हैं। बाजारों में इस बार करवा चौथ के लिए शाटन सिल्क व सिफान की साड़ियों पर हाथ से हुई डिजाइन को महिलाएं अधिक पसंद कर रही हैं। काजीवरम, लक्ष्मीपति, फ्रेंडी सिल्क व क्रंजी साड़ियां भी खूब बिक रही हैं।

पीपल तिराहा स्थित साड़ी विक्रेता सत्यम ने बताया कि करवा चौथ पर नई सिल्क फेब्रिक में कट दाना वर्क महिलाओं को अधिक पसंद किया जा रहा है। साड़ियों के साथ पारंपरिक परिधानों के साथ डिजाइनर कपड़ों की खूब मांग है।

गांधी पार्क के निकट साड़ी दुकानदार कृष्ण कुमार पांडेय ने बताया कि सिल्क,पोजीशन प्रिंट एंब्रायडरी (कढ़ाई), रा सिल्क, मटका सिल्क, काजीवरम सिल्क, डिजाइनर साड़ी एवं सूट के साथ सिफान की साड़ियां भी खूब बिक रही हैं। इनके साथ हैवी व रेडीमेड ब्लाउज की मांग भी अधिक है। इसके अलावा लहंगे समेत अन्य सूट व सलवार की भी बिक्री बढ़ गई है।

यह भी पढ़ें- गुलाब जामुन की ऐसी दीवानगी कि गांव ही बन गया मिठाई का ब्रांड, यूपी के इस विलेज की कहानी है बेहद खास