स्कूल में छात्रों को बताएंगे लोकतंत्र का महत्व
नेहरु स्टेडियम में शिक्षकों की एक दिवसीय वॉलीबाल प्रतियोगिता कराई जाएगी। अभियान को सफल बनाने की जिम्मेदारी संबंधित क्षेत्र के खंड शिक्षा अधिकारी को सौंपी गई है। बभनजोत के गोविद प्रसाद शुक्ल इंटर कॉलेज गौराचौकी में प्रधानाचार्य अतिथि कुमार पाठक ने छात्रों को मतदान का संकल्प दिलाया।
गोंडा : लोकतंत्र में मतदान का क्या महत्व है, ये वोटर ही नहीं बल्कि छात्र भी जानेंगे। बेसिक शिक्षा विभाग ने प्रत्येक दिवस स्कूलों में प्रार्थना सभा के दौरान छात्रों को लोकतंत्र के महत्व को लेकर जानकारी देने का फैसला किया है। इसके लिए स्कूलों में तैनात शिक्षकों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा मेंहदी, रंगोली, भाषण, पोस्टर, टेनिस, वॉलीबॉल सहित अन्य प्रतियोगिता भी आयोजित कराई जाएगी। मतदाता जागरूकता अभियान को सफल बनाने के लिए बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निगरानी के निर्देश दिए हैं।
लोकसभा चुनाव को लेकर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। चुनाव में शतप्रतिशत मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित कराने के साथ ही लोगों को जागरूक किया जाना है। इस अभियान को सफल बनाने में छात्र अहम भूमिका निभा सकते हैं, इसलिए उन्हें भी लोकतंत्र के महत्व बताए जाएंगे। जिला प्रशासन द्वारा अभियान के तहत तय किए गए कार्यक्रम के अनुसार विभिन्न गतिविधियां आयोजित कराई जाएंगी। बीएसए मनिराम सिंह ने बताया कि प्रत्येक दिवस मतदान के महत्व बताने के साथ ही स्लोगन लिखवाए जाएंगे। छात्र नारे लगाकर लोगों को मतदान के प्रेरित करेंगे। इसके अलावा प्रत्येक बूथ पर मेंहदी प्रतियोगिता होगी। 29 मार्च को शहर से सटे जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में शिक्षकों की एक दिवसीय वॉलीबाल प्रतियोगिता कराई जाएगी। अभियान को सफल बनाने की जिम्मेदारी संबंधित क्षेत्र के खंड शिक्षा अधिकारी को सौंपी गई है। बभनजोत के गोविद प्रसाद शुक्ल इंटर कॉलेज गौराचौकी में प्रधानाचार्य अतिथि कुमार पाठक ने छात्रों को मतदान का संकल्प दिलाया।