महात्मा गांधी की जयंती पर स्कूलों में होगा पठन कार्यक्रम
- गोंडा पॉवर कारपोरेशन जिले के चार लाख उपभोक्ताओं को निर्धारित शेड्यूल के मुताबिक बिजली आपूर्ति कराने का दावा कर रहा है। जिसमें शहर को 24 तहसील 20 व ग्रामीण क्षेत्रों को 1
गोंडा : बेसिक शिक्षा विभाग महात्मा गांधी की 150वीं जयंती को विशेष ढंग से मनाएगा। इसके लिए पठन कार्यक्रम के आयोजन की योजना बनी है। विद्यालय में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इसमें छात्रों को उनके विचारों के बारे में बताया जाएगा। शिक्षक छात्रों को उससे सीख लेने को प्रोत्साहित करेंगे। इसको लेकर कवायद शुरू कर दी गई है।
परिषदीय स्कूलों में गांधी जयंती कार्यक्रम कराए जाते हैं लेकिन, इस बार यह विशेष होगा। छात्रों को उनकी जीवनी, विचारों व जीवन प्रसंगों से संबंधित साहित्य पढ़ने को दिए जाएंगे। अध्यापक स्वयं भी उनको गांधी के विचारों, स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान, देश के लिए की गई कुर्बानी आदि की जानकारी देंगे। बेसिक शिक्षा अधिकारी मनिराम सिंह ने बताया कि स्कूलों में कार्यक्रम कराने के लिए खंड शिक्षा अधिकारियों को आदेश दे रहे हैं। मॉनीटरिग की जाएगी। निर्धारित कार्यक्रम न कराने पर जिम्मेदारी तय की जाएगी।