विकास की आस, मुश्किलें बनीं खास
गोंडा : वर्षों की मांग के बाद परसपुर को ग्राम पंचायत से निजात दिलाकर नगर पंचायत का दर्जा मिला। नगर प
गोंडा : वर्षों की मांग के बाद परसपुर को ग्राम पंचायत से निजात दिलाकर नगर पंचायत का दर्जा मिला। नगर पंचायत को मिलने वाली सुविधाओं को देखकर यहां के लोगों ने भी सपने देखने शुरू किए। साल भर का कार्यकाल बीतने के बाद भी वार्ड नंबर एक में ढेला भर भी काम नहीं हो सका है। पेश है दैनिक जागरण की हालचाल टीम के सदस्य कमल किशोर ¨सह की रिपोर्ट-
बड़ी समस्या
-कबड़ियन टोला का आंशिक भाग, चिकवन मोहल्ला, मनिहारन टोला को मिलाकर वार्ड नंबर एक बनाया गया था। इस वार्ड में बिजली, पानी, सड़क, सफाई, जलनिकासी जैसी शायद कोई ऐसी समस्या न हो जो यहां दिखाई न दे रही हो। यह वार्ड उत्तर में कस्बे के सीबीएन मार्ग को छू रहा है। सड़क ऊंची बन जाने से कस्बे की मेन नाली नीचे पड़कर बंद हो गई। जिसके चलते नाली का पानी नहीं निकल पा रहा है। डाकघर जाने वाले मार्ग पर नाली न होने से लोग गंदे पानी को डिब्बों में भरकर इधर उधर फेंकते रहते हैं। पर्याप्त बिजली का पोल न होने से तारों का मकड़जाल फैला हुआ है। वार्ड में चारों तरफ कूड़ों ढेर लगे हुए हैं। ब्ली¨चग पाउडर का छिड़काव न होने से मच्छरों की भरमार है।