विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोंडा में पुरानी रंजिश को लेकर की गाली-गलौज, मना करने पर दबंगों ने युवक को पीटा

Published: Fri, 24 Apr 2026 03:10 PM (GMT+05:30)

गोंडा के नवाबगंज में पुराने विवाद को लेकर एक युवक को गाली-गलौज कर बेरहमी से पीटा गया, जिससे उसे गंभीर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. गोंडा में पुराने विवाद को लेकर युवक की पिटाई।

  2. दबंगों ने गाली-गलौज कर युवक को गंभीर रूप से घायल किया।

  3. पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट के तहत तीन पर केस दर्ज।

संवाद सूत्र, नवाबगंज (गोंडा)। अशोकपुर के मजरे गोपालपुर निवासी ओमप्रकाश ने थाने में दी गई तहरीर में कहा कि गुरुवार को दिन में लगभग एक बजे उसके भतीजे राज को गांव के ही प्रदीप पांडेय और उनकी पत्नी साधना पांडेय और विकास पुराने विवाद को लेकर गाली-गलौज देने लगे।

जब उसने मना किया तो रंजिशन मारा-पीटा एवं जान से मारने की धमकी भी दी है। वहीं, राज ने बताया कि वह विकास के साथ नवाबगंज बाजार से घर के लिए लौटा था। विकास ने उसका गमछा उठाकर प्रदीप पांडेय के घर के सामने फेंक दिया।

जब वह उठाने गया तो प्रदीप पांडेय और विकास उसे खींचकर अंदर कमरे में लेकर चले गए वहां पर प्रदीप की पत्नी साधना पांडेय ने मिलकर लाठी-डंडो से जमकर मारा पीटा जिससे उसका सिर फट गया और शरीर में चोटे आयी हैं। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने कहा तीनों आरोपियों के विरुद्ध एससी एसटी एक्ट व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।