विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म, एक महिला सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Published: Sat, 25 Apr 2026 04:46 PM (IST)

बस्ती की एक युवती ने नवाबगंज थाने में कथित प्रेमी और उसके परिवार के खिलाफ दुष्कर्म और दहेज मांगने का ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया।

  2. प्रेमी ने 20 लाख रुपये दहेज की मांग की।

  3. आत्महत्या की धमकी के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया।

संवाद सूत्र, नवाबगंज (गोंडा)। बस्ती जनपद के थाना हर्रैया अन्तर्गत एक गांव निवासी युवती ने नवाबगंज थाने में मरहमपुर निवासी कथित प्रेमी, बड़े भाई, माता और मित्र के विरुद्ध दुष्कर्म, दहेज प्रतिषेध अधिनियम सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।

युवती ने बताया नवाबगंज थाना अन्तर्गत एक गाँव में उसकी बहन की शादी हुई है। चार वर्ष पूर्व वह अपने बहन के घर आयी थी तभी उसकी मुलाक़ात बगल के गाँव मरहमपुर निवासी अंकित सिंह से हुई। अंकित ने प्रेम जाल में फंसा लिया और शादी करने का आश्वासन देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाया लेकिन, अब शादी करने से इन्कार कर रहा है।

20 लाख की मांग रखी

शादी करने के लिए 20 लाख रूपये की मांग रखी यदि यह रकम दोगी तो शादी करुँगा। पीड़िता का आरोप है प्रेमी अंकित सिंह को दहेज के लिए उकसाने फिर शादी न करने के साथ अन्य षड्यंत्र रचने में अंकित के मित्र, भाई व माँ भी शामिल हैं।

इस मामले में वह विगत 15 दिनों से थाने का चक्कर लगा रही है। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर कथित प्रेमी और उसकी माँ सहित चार लोगों के विरुद्ध दुष्कर्म व दहेज प्रतिषेध अधिनियम सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित सुसाइड के बयान से हरकत में आई पुलिस

इस मामले को लेकर पीड़िता विगत 15 दिनों से नवाबगंज थाने का चक्कर लगाकर थक चुकी थी। आरोपियों के विरुद्ध कोई कार्यवाही नहीं की गयी। पांच अप्रैल को उसने थाने पर शिकायत की उसके बाद कार्यवाही न होने पर एसपी के यहां गुहार लगाई थी लेकिन, पुलिस की कार्यवाही शून्य थी।

शुक्रवार की रात पीड़िता ने अपना एक वीडिया बयान इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करते हुए न्याय न मिलने की बात सार्वजनिक की। बताया कि अब वह आत्महत्या जैसे कदम उठाने को विवश होगी और इसकी जिम्मेदारी आरोपी व नवाबगंज थाने की पुलिस की होगी। वीडियो प्रसारित होने के दूसरे दिन ही पुलिस हरकत में आई और मुकदमा दर्ज हो गया।