विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोंडा में पति के फोन रिसीव न करने पर बिजली के टावर पर चढ़ गई पत्नी, डेढ़ घंटे बाद उतरी नीचे

Published: Thu, 21 May 2026 01:58 AM (IST)

गोंडा में एक महिला अपने पति द्वारा फोन न उठाने से नाराज होकर बिजली के टावर पर चढ़ गई। पुलिस ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. पति के फोन न उठाने पर महिला टावर पर चढ़ी।

  2. पुलिस व ग्रामीणों ने डेढ़ घंटे बाद नीचे उतारा।

  3. पति दिल्ली में प्रेमिका के साथ रह रहा है।

संवाद सूत्र, नवाबगंज (गोंडा)। दिल्ली में प्रेमिका साथ रहने वाले पति ने जब फोन कॉल रिसीव नहीं किया तो नाराज होकर पत्नी बिजली के टावर पर चढ़ गई। स्थानीय लोगों व पुलिस के समझाने पर वह डेढ़ घंटे बाद टावर से नीचे उतरी। जैतपुर माझा निवासी अंजली चौहान ने बताया कि उनके पति शिवपूजन दिल्ली में एक माह से प्रेमिका काजल के साथ रह रहे हैं।

पति को कई बार फोन कॉल करके बुलाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं आए। दो बच्चों के साथ वह घर पर अकेली मजदूरी करके पेट पाल रही है।

अब पति ने फोन कॉल रिसीव करना भी बंद कर दिया है जिससे नाराज होकर वह बुधवार को दोपहर बाद पटपरगंज पुल के पास लगे बिजली के 132 केवीए टावर पर चढ़ गईं। थोड़ी देर में ग्रामीण भी जुट गए।

पुलिस और स्थानीय लोगों के के समझाने पर वह नीचे उतरीं। महिला का मायका बस्ती जनपद के अमोड़ा गांव में है। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने कहा महिला को समझा-बुझाकर नीचे उतारा गया है। उसके पति को फोन करके दिल्ली से बुलाया जा रहा है।