विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोंडा में वोटर लिस्ट से पंचायत सचिव, आशा बहू और पूर्व ग्रधान के नाम गायब, जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

Published: Mon, 22 Jun 2026 03:45 PM (IST)

गोंडा में मतदाता सूची से पंचायत सचिवों, आशा बहुओं और पूर्व प्रधानों के परिवारों के नाम हटा दिए गए हैं। ...और पढ़ें

पंचायत सचिव आशा बहूपूर्व प्रधान परिवार का नाम मतदाता सूची से गायब।

पंचायत सचिव आशा बहूपूर्व प्रधान परिवार का नाम मतदाता सूची से गायब।

HighLights

  1. गोंडा में मतदाता सूची से कई नाम हटाए गए।

  2. पंचायत सचिव, आशा बहू, पूर्व प्रधान परिवार प्रभावित।

  3. उप जिलाधिकारी ने जांच के आदेश दिए हैं।

संवाद सूत्र, हलधरमऊ (गोंडा)। कर्नलगंज तहसील के कई गांवों में आम आदमी की तो बात छोड़िए पंचायत सचिव, आशा बहू व पूर्व प्रधानों के परिवारों का नाम मतदाता सूची से उड़ा दिया गया है, जिसको लेकर ग्रामीणों ने उप जिलाधिकारी से शिकायत दर्ज कराते हुए नाम जोड़े जाने वह लापरवाह अधिकारियों कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है।

सालपुर धौताल गांव के गोप्तारपुरवा निवासी पंचायत सचिव सत्येंद्र सिंह,सचिव अभिषेक सिंह, आशा बहू गीता देवी, संतोष सिंह, अंशिका सिंह सहित करीब 15 लोगों को बाहरी दिखाते हुए मतदाता सूची से इनका नाम हटा दिया गया है। संतोष सिंह ने बताया कि तहसील में शिकायत कर कार्यवाही की मांग की गई है।

तो वहीं परसागोंडरी गांव के पूर्व प्रधान नंदकिशोर ओझा ने भी उप जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया है जिसमें उनके चाची शिवकांती देवी व गांव के विश्वनाथ, नीलम,गुलाब देवी, कमलेश सहित करीब 80 लोगों का नाम काट दिया गया है और मृतक व शादीशुदा का नाम हटाया नहीं गया है और जो बढ़ोतरी के फॉर्म दिए गए थे वह बढ़ाया नहीं गया है।

तो वहीं बमडेरा के पूर्व प्रधान अजय कुमार पांडेय ने बताया कि उनकी अनुज वधू सीतादेवी पांडेय, पंकज मिश्रा, सूर्यलाल यादव, अवधेश तिवारी सहित करीब 15 लोगों के नाम बाहरी दिखाकर काट दिए गए हैं। इन्होंने भी एसडीएम से शिकायत दर्ज कराई है।

यह लापरवाही तो महज बानगी है कोई ऐसा गांव नहीं है जहां मतदाता सूची में लापरवाही न की गई हो जिसको लेकर के हर व्यक्ति उलझा हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि जब उनके गांव के अधिकारियों कर्मचारियों पूर्व प्रधानों के परिवारों का नाम उड़ा दिया जा रहा है तो आम जनता का क्या हाल होगा।

इस संबंध में उप जिलाधिकारी नेहा मिश्रा का कहना है कि जो भी शिकायतें आ रही हैं उनकी जांच कराई जा रही है किसी भी गांव की सूची में गलत नहीं होने पाएगा।

यह भी पढ़ें- गोंडा में मतदाता सूची से काट दिए 250 जीवित व्यक्तियों के नाम, DM ने दिए जांच के आदेश

यह भी पढ़ें- अमेठी में एक हिंदू के नाम पर दर्ज मकान में मिले 11 मुस्लिम मतदाता, शिकायत के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई