विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चीनी के दामों में आज से बड़ी राहत, 18 रुपये प्रति किग्रा के भाव पर मिलेगी तीन किलो

Published: Thu, 10 Sep 2026 10:27 PM (GMT+05:30)

गोंडा में गरीब परिवारों को महंगाई से राहत देने के लिए आज से अंत्योदय कार्डधारकों को सस्ती चीनी का वितरण शुरू हो गया है।

News Article Hero Image

HighLights

  1. आज से गोंडा में सस्ती चीनी का वितरण शुरू।

  2. अंत्योदय कार्डधारकों को 18 रुपये प्रति किलो मिलेगी चीनी।

  3. 65 हजार परिवारों को महंगाई से मिलेगी बड़ी राहत।

जागरण संवाददाता, गोंडा। चीनी की मिठास में महंगाई की कड़वाहट झेल रहे गरीब परिवारों को सरकार सस्ती चीनी देने जा रही है। गुरुवार से कोटेदारों के जरिए होने वाले चीनी वितरण से जिले के 65 हजार अंत्योदय कार्ड धारक परिवार लाभान्वित होंगे। इस सुविधा से तीन माह बाद इन परिवारों से जुड़े पौने दो लाख सदस्यों को महंगाई की मार से राहत मिलेगी।

70 के पार पहुंची चीनी के दाम भले ही कुछ कम हुए हैं, लेकिन अब भी महंगाई की मार से आम आदमी की मुश्किलें बरकरार हैं। ऐसे में गरीब परिवारों को सरकार सस्ती चीनी देने जा रही है।

तीन माह पहले गत जुलाई में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत तीन-तीन किलोग्राम सस्ती चीनी मिली थी, जिसके बाद उन्हें बाजार से महंगे दाम में चीनी खरीदना पड़ रहा था।

इनकी परेशानी को देखते हुए दस सितंबर से सस्ती चीनी बांटी जाएगी। प्रत्येक अंत्योदय कार्ड धारक को तीन किलोग्राम चीनी मिलनी है जो उन्हें 18 रुपये प्रति किलोग्राम के मूल्य से मिलेगी। प्रत्येक परिवार 54 रुपये देकर तीन किलोग्राम सस्ती चीनी अपने यहां के कोटेदार से ले सकेगा।

जिले में 65 हजार से अधिक अंत्योदय कार्ड धारक हैं,जिन्हें सस्ती चीनी वितरण करने का निर्देश दिया गया है। प्रत्येक क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी व पूर्ति निरीक्षक नजर रखेंगे। कहीं से भी घटतौली या अधिक मूल्य लेने की शिकायत मिली तो संंबंधित कोटेदार के साथ पूर्ति निरीक्षक की भी जिम्मेदारी तय की जाएगी।

-कुंवर दिनेश प्रताप सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी

यह भी पढ़ें- घटने की बजाय फिर बढ़ी चीनी की कीमत, यूपी की मिलों ने दाम कम करने से किया इनकार! अब कितना हुआ शक्कर का भाव?

यह भी पढ़ें- बिहार में 70 से घटकर 53 तक आई चीनी, त्योहार से पहले उपभोक्ताओं को प्रति किलो 17 रुपये की बड़ी राहत