विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोंडा में 12.16 करोड़ से बनेंगे दो पुल, लोक निर्माण विभाग कर्नलगंज और तरबगंज में करवाएगा कंस्ट्रक्शन

Published: Wed, 05 Aug 2026 04:38 PM (IST)

गोंडा में लोक निर्माण विभाग ने कर्नलगंज और तरबगंज विधानसभा क्षेत्रों में दो पुलों के निर्माण के लिए 12.16 करोड़ ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

HighLights

  1. गोंडा में दो नए पुलों के लिए 12.16 करोड़ आवंटित।

  2. कर्नलगंज और तरबगंज में बनेंगे सरयू व टेढ़ी नदी पर पुल।

  3. दो लाख से अधिक ग्रामीणों को आवागमन में मिलेगी सहूलियत।

संवाद सूत्र, गोंडा। लोक निर्माण विभाग ने कर्नलगंज और तरबगंज विधान सभा क्षेत्र में दो पुलों के निर्माण के लिए 12 करोड़ 16 लाख रुपये आवंटित किए हैं।

कर्नलगंज में सरयू नदी किनारे स्थित मनिहारी घाट पर दीर्घ सेतु निर्माण के लिए सात करोड़ 98 लाख व तरबगंज के वीर सिंहपुर में टेढ़ी नदी पर पुल बनाने के लिए चार करोड़ 65 लाख रुपये आवंटित किए हैंं।

यह भी पढ़ें- रायबरेली के 34 वार्डों में जल्द लगेंगी 1000 नई स्ट्रीट लाइटें, नगर पालिका जगमग कराएगा शहर की गलियां

अधीक्षण अभियंता योगेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पुल का निर्माण होने से दो लाख से अधिक ग्रामीणों के आवागमन में सहूलियत मिलेगी।