रेल में सफर के यादगार लम्हे दिलाएगा सम्मान
गोंडा अगर आप रेल से यात्रा करते हैं रेल से यात्रा करते समय अगर आपके पास कोई ऐसा घट
गोंडा: अगर आप रेल से यात्रा करते हैं, रेल से यात्रा करते समय अगर आपके पास कोई ऐसा घटनाक्रम है, जो रोचक है। इससे रेलवे की सुविधाओं को और बेहतर बनाया जा सकता है तो अब आपको यह इनाम दिलाएगा। रेलवे ने इसके लिए यात्रियों से उनके अनुभव साझा करने की पहल की है। हिदी में लिखे जाने वाले इस विवरण में यात्री को अपनी कहानी बतानी होगी।
गोंडा से होते हुए वर्तमान में विशेष ट्रेनें चल रही है। कोरोना काल में रेलवे ने यात्रियों को घर पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। मुंबई, दिल्ली, पंजाब से परेशान यात्रियों को घर तक पहुंचाया। रेलवे स्टेशन से यात्रियों को घर तक पहुंचाने के लिए बसों तक का प्रबंध किया गया। हालांकि इसमें रेलवे के कई अधिकारी व कर्मचारी भी कोरोना की चपेट में आ गए थे।
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि यात्रियों को अपने संस्मरण रेलवे बोर्ड को भेजने हैं। इसमें हिदी भाषा में तीन हजार शब्दों में यात्रा का विवरण लिखना होगा। इसमें संबंधित को बड़े अक्षरों में नाम, पदनाम, आयु के साथ ही पूरा विवरण लिखकर सहायक निदेशक हिदी प्रशिक्षण रेल मंत्रालय रेलवे बोर्ड दिल्ली को भेजना होगा।
यह मिलेगा सम्मान:
जनसंपर्क अधिकारी महेश कुमार ने बताया कि प्रथम पुरस्कार दस हजार, द्वितीय पुरस्कार आठ हजार व तृतीय पुरस्कार छह हजार रुपये दिए जाएंगे। पांच को प्रेरणा पुरस्कार मिलेगा। इसको लेकर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को जागरूक किया जा रहा है।
-----------
रेल यात्रियों को दिलाएं सुरक्षा का एहसास, ट्रेनों की हो नियमित जांच
संसू, गोंडा: रेल यात्रियों को सुरक्षा का एहसास कराएं। ट्रेनों की सुरक्षा की नियमित तौर पर जांच हो। यात्रियों से संवाद स्थापित करके उन्हें सुरक्षित यात्रा के टिप्स दिए जाए। यह बात गोंडा रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में सहायक सुरक्षा आयुक्त अजय कुमार सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा पर फोकस किया जाय। महिला यात्रियों को लेकर चलाए जा रहे मेरी सहेली अभियान को और अधिक सक्रिय किया जाए। अकेली यात्रा कर रहीं महिलाओं के बारे में जानकारी की जाए। कार्यक्रम में वर्ष 2020 में बेहतर कार्य करने के लिए प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार, उपनिरीक्षक राणा प्रताप सिंह, रविद्र प्रसाद यादव, मोहम्मद उमर, मकबूल अंसारी, चंदेश्वर कुमार काजी के अतिरिक्त मेरी सहेली अभियान की अंजनी पांडेय, प्रीती दुबे, नर्वदा, सरोज कुमारी, बसंती, पूनम, दीक्षा के साथ ही अन्य कर्मियों को सम्मानित किया गया।