Move to Jagran APP

गांव के सियासी अखाड़े में 30856 प्रत्याशियों ने ने ठोंकी ताल

-कलेक्ट्रेट व ब्लॉक मुख्यालयों पर सुबह आठ बजे से होगी नामांकन पत्रों की जांच संवादसूत्र गोंड

By JagranEdited By: Published: Thu, 08 Apr 2021 11:28 PM (IST)Updated: Thu, 08 Apr 2021 11:28 PM (IST)
गांव के सियासी अखाड़े में 30856 प्रत्याशियों ने ने ठोंकी ताल
गांव के सियासी अखाड़े में 30856 प्रत्याशियों ने ने ठोंकी ताल

-कलेक्ट्रेट व ब्लॉक मुख्यालयों पर सुबह आठ बजे से होगी नामांकन पत्रों की जांच

loksabha election banner

संवादसूत्र, गोंडा : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर गुरुवार को नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। दूसरे दिन 17688 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा। जिले की त्रिस्तरीय पंचायतों में कुल 30856 उम्मीदवारों ने नामांकन किया। इनमें सदस्य ग्राम पंचायत के 11769, बीडीसी 7786 व प्रधान पद के 10422 नामांकन पत्र शामिल हैं। निर्वाचन अधिकारी राजितराम प्रजापति ने बताया कि सदस्य जिला पंचायत पद के लिए कुल 879 पर्चे दाखिल हुए हैं। नामांकन पत्रों की जांच शुक्रवार को सुबह आठ बजे से कलेक्ट्रेट व ब्लॉक मुख्यालयों पर शुरू होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी मार्कण्डेय शाही ने राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निष्पक्ष व पारदर्शी ढंग से नामांकन पत्रों की जांच करने के निर्देश दिए हैं। इनसेट

क्या है चुनाव की समय सारिणी

- नामांकन पत्रों की जांच : नौ से दस अप्रैल, सुबह आठ बजे से कार्य की समाप्ति तक। नामांकन पत्र की वापसी : 11 अप्रैल, सुबह आठ बजे से दोपहर तीन बजे तक। चुनाव चिन्ह आवंटन : 11 अप्रैल, दोपहर तीन बजे से कार्य समाप्ति तक। मतदान : 19 अप्रैल, सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक। मतगणना : दो मई सुबह आठ बजे से कार्य की समाप्ति तक।

रोजगार सेवक पद से दिया इस्तीफा

- भाजपा समर्थित प्रत्याशी के रूप में घोषणा के बाद जय प्रताप सिंह ने ग्राम रोजगार सेवक ग्राम पंचायत कनकपुर के पद से त्याग पत्र दे दिया है। प्रशासक राम सजीवन पांडेय ने बताया कि त्याग पत्र स्वीकार कर लिया गया है। जय प्रताप सिंह नवाबगंज तृतीय से चुनाव लड़ रहे हैं।

सियासी उलटफेर

- बेलसर की राजनीति में दोपहर बाद सियासी उलटफेर देखने को मिला। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी ने नगदही से बीडीसी के लिए नामांकन किया। इसके बाद मनोज चौबे की पत्नी ने बेलसर द्वितीय से जिला पंचायत के लिए नामांकन पत्र भरा।

ब्लॉकवार कितने हुए नामांकन

विकासखंड- सदस्य -प्रधान- बीडीसी

झंझरी -733- 860- 545

पंडरीकृपाल -405- 468- 284

इटियाथोक -921 - 861- 544

मुजेहना -945- 731- 891

रुपईडीह -1184- 882- 557

मनकापुर -830- 745- 446

बभनजोत - 911- 649- 612

छपिया -663 - 747- 475

वजीरगंज- 525- 552- 416

नवाबगंज- 900 - 710- 243

तरबगंज -542 - 408- 488

बेलसर -696- 548- 477

परसपुर -801 - 646- 624

कर्नलगंज- 435- 476- 253

हलधरमऊ- 709- 540- 474

कटरा बाजार -569- 599- 457


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.