विनोद साहनी हत्याकांड: मंत्री संजय निषाद गोंडा पहुंचे, कार्यकर्ताओं ने सर्किट हाउस घेरा
विनोद साहनी हत्याकांड को लेकर कैबिनेट मंत्री संजय निषाद गोंडा पहुंचे हैं, जहां वे डीएम और एसपी के साथ बंद कमरे में बैठक कर रहे हैं।

मंत्री संजय निषाद गोंडा पहुंचे।
HighLights
मंत्री संजय निषाद विनोद साहनी हत्याकांड पर गोंडा पहुंचे।
डीएम-एसपी संग बंद कमरे में चल रही है बैठक।
तीन आरोपी गिरफ्तार, थानाध्यक्ष समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित।
जागरण संवाददाता, गोंडा। परसपुर के रेक्सड़िया गांव के रहने वाले निषाद पार्टी के जिला प्रचारक व बर्तन कारोबारी विनोद कुमार साहनी हत्याकांड को लेकर मंत्री संजय निषाद की ओर से प्रदर्शन की चेतावनी के बाद पुलिस-प्रशासन की बेचैनी बढ़ गई है।
शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे निषाद पार्टी के अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री संजय निषाद अपने समर्थकों के साथ सर्किट हाउस हाउस पहुंचे। डीएम प्रियंका निरंजन व एसपी अभिषेक के साथ बंद कमरे में बैठक चल रही है। मृतक के परिवारीजन को भी सर्किट हाउस बुलाया गया है।
वहीं सर्किट हाउस के बाहर कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन व नारेबाजी कर रहे हैं। वहीं मृतक के घर पर शव रखा हुआ है। घर से गांव के बाहर तक पुलिस का पहरा है। कई थानों की पुलिस लगाई गई है। इसके अलावा डीएम व एसपी आवास के साथ कलेक्ट्रेट में भी भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।
गांव में भारी पुलिस बल तैनात
संभावित प्रदर्शन को देखते हुए अधिकारियों के आवास और कार्यालयों से लेकर मृतक के गांव तक पुलिस बल तैनात किया गया है। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाकर निगरानी बढ़ा दी गई है। विनोद की हत्या के बाद परिवारीजन और स्थानीय लोगों में आक्रोश है। कार्यकर्ता आरोपितों को फांसी दिए जाने की मांग कर रहे हैं।
-1789107690902.webp)
तीन लोगों की हो चुकी है गिरफ्तारी
हालांकि पुलिस ने तीन नामजद आरोपितों को गिरफ्तारी कर चुकी है। साथ ही थानाध्यक्ष कमल शंकर चतुर्वेदी, चौकी प्रभारी अंकित सिंह व बीट आरक्षी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
परसपुर थाने का प्रभार खोड़ारे थानाध्यक्ष केजी राय को दिया गया है। बीते नौ सितंबर को निषाद पार्टी के जिला प्रचारक व बर्तन व्यापारी विनोद की आरोपितों की धारदार हथियार से हमलाकर घायल कर दिया था।
10 सितंबर को इलाज के दौरान तोड़ा दम
दस सितंबर की भाेर में लखनऊ के मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई थी। इस मामले को निषाद पार्टी ने गंभीरता से लिया। कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद ने लखनऊ में विरोध प्रदर्शन किया था।गोंडा के डीएम व एसपी का घेराव करने की चेतावनी दी थी।
-1789107706929.webp)
एसपी अभिषेक ने बताया कि नामजद आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। लापरवाही बरतने के आरोप में थानाध्यक्ष समेत तीन को निलंबित किया गया है। विभागीय जांच कराई जा रही है। अज्ञात आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया गया है।
पुलिस देख भड़के मंत्री
मंत्री डॉ. संजय निषाद की चेतावनी के बाद पुलिस फोर्स की तैनाती को लेकर नाराजगी जताई। सर्किट हाउस पहुंचते ही कहा कि निषाद समाज के लोग गुंडा बदमाश हैं कि इस तरह की फोर्स लगाई गई है।
इसके बाद डीएम व एसपी उन्हें लेकर कमरे में चले गए। जहां बंद कमरे में वार्ता चल रही है। मीडिया से अभी कोई बातचीत नहीं की है। मंत्री से बात करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने कहा कि परिवारीजन आ रहे हैं। उनसे बात करने के बाद ही कुछ कहेंगे।
