विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सड़क दुर्घटना में पेट्रोल पंप कर्मचारी की मौत, बाराबंकी रामनगर ढाबे के पास हुआ हादसा

Published: Sun, 18 Jan 2026 03:18 PM (IST)

गोंडा के हलधरमऊ निवासी देवेंद्र कुमार उर्फ डेविड तिवारी की बाराबंकी में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वे लखनऊ ...और पढ़ें

News Article Hero Image

संवाद सूत्र, हलधरमऊ (गोंडा)। कर्नलगंज के परसागोंड़री गांव के मजरे रोसीपुरवा निवासी देवेंद्रकुमार उर्फ डेविड तिवारी की लखनऊ जाते समय बाराबंकी रामनगर ढाबे के पास सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है जिससे पूरे क्षेत्र में कोहराम मचा हुआ है। डेविड तिवारी रविवार की सुबह घने कोहरे के बीच लखनऊ स्थित एक पेट्रोल पंप पर ड्यूटी करने के लिए घर से सड़क पर आकर सवारी के इंतजार में खड़े हो गए और एक अर्टिगा कार गोंडा से लखनऊ जा रही थी।

उसी पर यह बैठ गए और रामनगर स्थित ढाबे के सामने खड़ी एक रोडवेज बस में कार टकरा गई उसके पीछे आ रहा एक अन्य वाहन भी इनके कार में टकरा गया जिससे कर में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और डेविड तिवारी की मौके पर ही मौत हो गई स्थानीय लोगों ने मोबाइल से नंबर निकाल कर घर पर फोन किया घटना की जानकारी होते ही पूरे गांव में हल्ला बाहर मच गया और सभी लोग घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।

मृतक डेविड लखनऊ में एक पेट्रोल पंप पर काम करते थे। घर में पत्नी दो छोटे बच्चे व पिता अशोक तिवारी हैं जो किसान हैं। मां की पहले ही मौत हो चुकी है। गांव के क्षेत्र पंचायत सदस्य मनोहरनाथ तिवारी व पूर्व जिप सदस्य राजू ओझा ने बताया कि परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए हैं बाराबंकी में पीएम के बाद शव घर लाया जाएगा।