लोकतंत्र में हिस्सेदारी, हम सबकी है जिम्मेदारी
राहा सहित कई स्थानों तक गई। लोगों से मिलकर वोट डालने की अपील की गयी। प्रबंधक ने कहा कि जाति धर्म से ऊपर उठकर देश के विकास को प्राथमिकता के आधार पर मतदाताओं को वोट डालना होगा। शिक्षिका काजल सबीहा सुमन बिदू अनुष्का मसीऊद्दी
गोंडा : लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व को लेकर स्कूलों में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। छात्र-छात्राओं को मतदान करने व अन्य मतदाताओं को इसके लिए प्रेरित करने की सीख दी गई। छात्र-छात्राओं ने रैली निकालकर लोकतंत्र में हिस्सेदारी, हम सबकी है जिम्मेदारी, वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है जैसे स्लोगन बोलते हुए लोगों को जागरूक किया।
सुभाष इंटर कॉलेज उमरी बेगमगंज में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। छात्र-छात्राओं ने रैली निकाली। प्रबंधक यशवंत सिंह ने रैली को हरि झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रधानाचार्य सहदेव सिंह ने मतदान के महत्व पर प्रकाश डाला। मतदाताओं को छह मई को घर से निकलकर मतदान करने की प्रेरणा दी। कटरा शिदयालगंज : नगर के युवाओं व बच्चों द्वारा वोट डालने के लिए जागरूकता रैली निकाली गई। कस्बे के बाजपुरवा मुहल्ला स्थित फातिमा पब्लिक स्कूल शुगर मिल के छात्रों ने प्रबंधक मोहम्मद कलीम व प्रधानाचार्य लीला तिवारी की अगुवाई में रैली निकाली। रैली शुगरमिल, कटीतिराहा सहित कई स्थानों तक गई। लोगों से मिलकर वोट डालने की अपील की गई। प्रबंधक ने कहाकि जाति-धर्म से ऊपर उठकर देश के विकास के लिए मतदाताओं को वोट डालना होगा। शिक्षिका काजल, सबीहा, सुमन, बिदू, अनुष्का, मसीऊद्दीन समेत अन्य मौजूद रहे। कर्नलगंज के श्री चित्र गुप्त इंटर कॉलेज में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। प्रधानाचार्य जीके श्रीवास्तव, विश्वनेस श्रीवास्तव बब्बी, प्रवेश मिश्र, उत्तम गुप्त मौजूद रहे।