Move to Jagran APP

Gonda: क्रय केंद्रों का निरीक्षण कर राज्य मंत्री ने धान खरीद का जाना हाल, कमियों को दूर करने का दिए निर्देश

राज्यमंत्री ने प्रमुख सचिव से बात कर हाईब्रिड धान खरीद में किसानों को सहूलियत दिए जाने को कहा। बताया गया कि जिले में करीब 70 प्रतिशत किसानों के पास हाईब्रिड धान ही है। किसानों को सहूलियत मिलने से वह अपना धान बिना किसी झंझट के बेच सकेंगे।

By Dhananjay TiwariEdited By: Shivam YadavPublished: Fri, 18 Nov 2022 11:15 PM (IST)Updated: Sat, 19 Nov 2022 03:08 AM (IST)
Gonda: क्रय केंद्रों का निरीक्षण कर राज्य मंत्री ने धान खरीद का जाना हाल, कमियों को दूर करने का दिए निर्देश
धान की सफाई व अन्य बिंदुओं को लेकर किसानों को परेशान न किए जाने के निर्देश दिए।

गोंडा, संवाद सूत्र। धान खरीद की जमीनी हकीकत जानने क्रय केंद्र पहुंचे राज्य मंत्री खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति सतीश चंद्र शर्मा को किसानों ने समस्याओं से अवगत कराया। 

loksabha election banner

नवीन गल्ला मंडी में संचालित क्रय केंद्र पर किसान राम सुमेर व संत लाल ने राज्य मंत्री से अपनी पीड़ा सुनाई। कहा कि उनका हाईब्रिड धान है। धान का बीज खरीदते समय उन लोगों ने उस समय दुकानदार से कोई रसीद नहीं ली थी। अब हाईब्रिड धान बेचने में उन लोगों से रसीद मांगी जा रही है। इससे उन लोगों को परेशानी हो रही है। 

इस पर राज्यमंत्री ने प्रमुख सचिव से बात कर हाईब्रिड धान खरीद में किसानों को सहूलियत दिए जाने को कहा। बताया गया कि जिले में करीब 70 प्रतिशत किसानों के पास हाईब्रिड धान ही है। किसानों को सहूलियत मिलने से वह अपना धान बिना किसी झंझट के बेच सकेंगे। 

इसके अलावा जिन किसानों का नाम क्रय केंद्र पर रखे रजिस्टर में अंकित था। उनसे फोन पर बात कर धान बेचने की तहकीकात की। धान बेचने वाले किसानों से भुगतान के बारे में भी जानकारी ली। क्रय केंद्रों पर कमियों को दूर करने का निर्देश दिया। 

इसके पहले कर्नलगंज के गल्ला मंडी स्थित धान क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। धान खरीद कम होने पर राज्यमंत्री ने नाराजगी व्यक्त करते हुए क्रय केंद्र प्रभारी को फटकार लगाई। धान की सफाई व अन्य बिंदुओं को लेकर किसानों को परेशान न किए जाने के निर्देश दिए। धान की धीमी खरीद पर नाराजगी व्यक्त करते हुए इसमें तेजी लाने के निर्देश दिए। धान बेचने आने वाले किसानों को केंद्रों से वापस न किया जाए। इसके बाद वह श्रावस्ती के लिए रवाना हो गए।

कांग्रेस की हकीकत से जनता वाकिफ

राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने सर्किट हाउस में कहा कि कांग्रेस पार्टी की जमीनी हैसियत से जन- जन वाकिफ है। इसी का नतीजा है कि गत दो लोकसभा चुनाव में जनता कांग्रेस को खारिज कर चुकी है। 2024 के लोकसभा चुनाव में एक बार फिर नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी। 

कहा कि दिग्विजय सिंह कांग्रेस के बड़े नेताओं में आते हैं। वह कांग्रेस व देश के बारे में इधर-उधर टिप्पणी किया करते हैं। उनके विषय में उन्हें कुछ नहीं कहना है। राज्य मंत्री ने कहा कि भाजपा ने जबरदस्ती मतांतरण का विरोध हमेशा किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.