विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 14, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मछली पकड़ते समय नदी में मिली सीता की अष्टधातु की मूर्ति

By JagranEdited By:
Published: Sun, 14 Jun 2020 11:45 PM (IST)Updated: Mon, 15 Jun 2020 06:06 AM (IST)

चंद्रदीप घाट पर कुछ लोग मछली का शिकार कर रहे थे। उसी समय दो बचों को नदी में एक अष्टधातु ...और पढ़ें

मछली पकड़ते समय नदी में मिली सीता की अष्टधातु की मूर्ति
मछली पकड़ते समय नदी में मिली सीता की अष्टधातु की मूर्ति

गोंडा : खोड़ारे थाना क्षेत्र में मछली पकड़ते समय एक अष्टधातु की मूर्ति बरामद की गई है। जिसकी कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कारोड़ों रुपये बताई जा रही है।

रविवार की दोपहर चंद्रदीप घाट पर कुछ लोग मछली का शिकार कर रहे थे। उसी समय दो बच्चों को नदी में एक अष्टधातु की मूर्ति मिली। मूर्ति मिलते ही लोगों ने इसकी सूचना पुलिस चौकी गौराचौकी पर दी। मौके पर पहुंचे सिपाही राम मिलन चौहान और झिनकू यादव ने इसकी जानकारी थानाध्यक्ष खोड़ारे प्रमोद कुमार सिंह को दी। सूचना पाकर थानाध्यक्ष मौके पर पहुंच और पूछताछ की। पता चला कि दो लड़के श्याम सिंह पुत्र रतीराम व अरुण पुत्र विजय निवासी चंद्रदीप घाट नदी से मछली पकड़ रहे थे। मछली निकालते समय उनके पैर में कोई चीज लगी। इस पर उन्होंने हाथ लगाकर देखा तो मूर्ति थी। जिस पर मूर्ति को बाहर निकाला गया। मूर्ति सीता जी की बताई जा रही है। पुलिसकर्मियों द्वारा मूर्ति का वजन कराया गया। जिस पर मूर्ति का वजन 17 किलो 650 ग्राम निकला। मूर्ति अष्टधातु की है। जिसकी कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में करोड़ों रुपये बतायी जा रही है।