Move to Jagran APP

घर में खेल रही किशोरी को जलाने का प्रयास

छपिया थाना क्षेत्र के कुसम्ही गांव में 17 वर्षीया किशोरी पर

By JagranEdited By: Published: Sat, 12 Jun 2021 10:23 PM (IST)Updated: Sat, 12 Jun 2021 10:23 PM (IST)
घर में खेल रही किशोरी को जलाने का प्रयास
घर में खेल रही किशोरी को जलाने का प्रयास

गोंडा : छपिया थाना क्षेत्र के कुसम्ही गांव में 17 वर्षीया किशोरी पर खेलते समय सिरफिरे युवक ने केरोसिन डालकर लाइटर से जलाने का प्रयास किया। नाकाम होने पर चाकू से किशोरी के गले पर वार कर घायल कर दिया। इसके बाद सिरफिरा युवक भाग निकला। घायलावस्था में परिवारजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां चिकित्सक ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

loksabha election banner

जिला अस्पताल में किशोरी शिवानी का इलाज चल रहा है। किशोरी के चाचा राजेश तिवारी के मुताबिक उनकी छपिया बाजार में इलेक्ट्रानिक की दुकान है। शनिवार परिवार के साथ खाना खाकर वह और उनके भाई बाजार चले गए। शिवानी अपनी चचेरी बड़ी बहन शिवांगी व घर के अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। उसी समय गांव का ही युवक विशाल यादव घर पहुंच गया। शिवानी के ऊपर उसने केरोसिन डाल कर लाइटर से जलाने का प्रयास करने लगा। लेकिन, लाइटर नहीं जला। इसी बीच बड़ी बहन शिवांगी पहुंच गई। उसने शिवानी को बचाने का प्रयास किया और शोर मचाने लगी। इतने में सिरफिरे ने शिवानी के गले व पेट में चाकू से वार कर दिया। आवाज सुनकर शिवानी का भाई शिवम तिवारी घर से बाहर निकला। बाहर उसकी बहन शिवानी खून से लथपथ पड़ी थी। उसके दौड़ने पर आरोपित भाग निकला। परिवारजन में हड़कंप मच गया। आसपास लोग पहुंच गए। पुलिस को सूचना दी गई। आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छपिया ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि किशोरी शिवानी पर जानलेवा हमला करने के मामले में आरोपित के खिलाफ मुकदमा किया गया है। उसकी तलाश में टीमें संभावित स्थानों पर छापेमारी कर रहीं हैं। जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपित ने शिवानी को मारने का प्रयास क्यों किया। इसकी भी जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.