हत्या के मामले में चार गिरफ्तार
मनकापुर (गोंडा) : रविवार को स्थानीय पुलिस ने हत्या अरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजने का
By JagranEdited By: Published: Sun, 30 Sep 2018 11:56 PM (IST)Updated: Sun, 30 Sep 2018 11:56 PM (IST)
मनकापुर (गोंडा) : रविवार को स्थानीय पुलिस ने हत्या अरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजने का दावा किया है।
शुक्रवार को ग्राम बेनीपुर में ईंट भट्ठे पर लमती के मजरे झलमल गांव निवासी नान्हू राजभर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी थी। इस मामले में पुलिस ने लखपतनगर रेलवे स्टेशन के पास से भट्ठा के मुंशी नर¨सह निवासी ग्राम हिलऊ थाना कटरा बाजार, पप्पू भर निवासी ग्राम कटहर बुटानी इमलिहवा, प्रकाश निवासी चरवा ग्राम बूढ़ा खुरखुरा थाना मंडर रांची (झारखंड) व खूंटी चौहान निवासी ग्राम खपरीपारा थाना छपिया को गिरफ्तार कर लिया गया। प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार सरोज ने बताया कि उक्त आरोपी बाहर जाने के फिराक में थे, तभी उन्हें पकड़ लिया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें