पुरानी पेंशन पाने को आरपार की लड़ाई लड़ रहा मंच
गोंडा : प्राथमिक विद्यालय दर्जीकुआं में कर्मचारी, अधिकारी व शिक्षक पुरानी पेंशन बहाली मंच के पदाधिका
गोंडा : प्राथमिक विद्यालय दर्जीकुआं में कर्मचारी, अधिकारी व शिक्षक पुरानी पेंशन बहाली मंच के पदाधिकारियों ने बैठक की। शिक्षकों को 21 व 28 जनवरी को धरना प्रदर्शन व मशाल जुलूस में शामिल होने के लिए प्रेरित किया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि पुरानी पेंशन के लिए मंच आरपार की लड़ाई लड़ रहा है। सरकार को ताकत दिखा देना है।वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रकाश तिवारी ने सभी शिक्षकों को एकजुट होने की जरूरत है। ब्लॉक अध्यक्ष अफसर हसन ने कहा कि सरकार गंभीरता से नहीं ले रही है। जिला संयुक्त मंत्री वीरेंद्र कुमार त्रिपाठी ने कहा कि सभी एक साथ आ गए तो कोई भी हमारी मांगों को पूरा होने से रोक नहीं सकता है।लवकुश शुक्ल, संतोष कुमार मिश्र, अवधेश कुमार मिश्र, विनय प्रकाश, नईम अहमद, शालिनी मिश्रा, गीता त्रिपाठी एवं साबिर अली मौजूद रहे।