Move to Jagran APP

पर्यावरण बचाने के लिए अब घर-घर पहुंचेंगे युवा

गोंडा : पर्यावरण को बचाने के लिए युवाओं की एक टोली ने नेचर ऑन व्हील अभियान की शुरुआत की है। ये साइकि

By JagranEdited By: Published: Sun, 03 Feb 2019 10:45 PM (IST)Updated: Sun, 03 Feb 2019 10:45 PM (IST)
पर्यावरण बचाने के लिए अब घर-घर पहुंचेंगे युवा
पर्यावरण बचाने के लिए अब घर-घर पहुंचेंगे युवा

गोंडा : पर्यावरण को बचाने के लिए युवाओं की एक टोली ने नेचर ऑन व्हील अभियान की शुरुआत की है। ये साइकिल से गली-गली व लोगों के घर पहुंचकर प्रकृति के बारे में बताएंगे। लोगों को स्वच्छ व सुंदर गोंडा बनाने की सीख देंगे।

loksabha election banner

गांधी पार्क से रविवार को यात्रा प्रारंभ की गई। इसमें कई संगठन भी सहयोग कर रहे हैं। लगातार पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है। फायदे के लिए पेड़ काटे जा रहे हैं। घर का कचरा सड़क पर फेंकने वालों में सुधार नहीं हो रहा है। इसका एक कारण जागरूकता के अभाव को माना जा रहा है। जन जागरूकता फैलाने के लिए अभिषेक दुबे, रूशी, शिवांग शेखर, अखिलेश पांडेय, शिवम चौहान, रवि तिवारी, निशांत ¨सह साइकिल से लोगों तक पहुंचकर उनको प्रकृति को क्षति पहुंचाने से होने वाले नुकसान के विषय बताएंगे। विज्ञान संचारक राजेश मिश्र ने बताया कि अभियान शुरू कर दिया गया है। इसमें लोगों को जोड़ा जा रहा है। जिससे पर्यावरण को बचाने मुहिम जारी रहे। अभियान के माध्यम से युवा लोगों को पिछले 50 वर्षों में हुए बदलाव की जानकारी देंगे। इसका कारण बताएंगे। बरसात में पानी बरसने, ठंडी में ठंड न होने के संबंध में विस्तार से बताएंगे। इसे रोकने के लिए उनके द्वारा किए जा सकने वाले प्रयासों के विषय में बताएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.