अज्ञात कारणों से लगी आग, पांच छप्पर राख
गोंडा : शुक्रवार की दोपहर घाघरा नदी के किनारे बसे घोड़हनपुरवा ऐली परसौली निवासी ि
गोंडा : शुक्रवार की दोपहर घाघरा नदी के किनारे बसे घोड़हनपुरवा ऐली परसौली निवासी विजयपाल निषाद के घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिसमें पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गई। देखते ही देखते आसपास रखे हुए चार मड़हे जल गए। ग्रामवासियों के अनुसार लगभग एक लाख की संपत्ति का नुकसान हुआ है। लेखपाल अंकित कुमार ने बताया कि सूचना मिली है। जल्द ही आर्थिक सहायता दी जाएगी।
उधर, मोतीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत दिनारा छिटकहिया निवासी बुधराम दूबे के छप्पर में अचानक लगी आग से करीब 60 हजार रुपये का सामान जलकर राख हो गया। ग्राम प्रधान विजय दूबे ने बताया कि गुरुवार की देर रात आग लगने से अनाज सहित अन्य सामान जल गया। लेखपाल प्रेमचंद वर्मा ने नुकसान का आंकलन कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को दी है।