Move to Jagran APP

क्रय केंद्रों पर लटके ताले, किसानों को धान बेचने के लाले

गोंडा : किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य दिलाने को सरकार ने मूल्य समर्थन योजना के तहत धान खरीद की व्

By JagranEdited By: Published: Mon, 12 Nov 2018 11:47 PM (IST)Updated: Mon, 12 Nov 2018 11:47 PM (IST)
क्रय केंद्रों पर लटके ताले, किसानों को धान बेचने के लाले
क्रय केंद्रों पर लटके ताले, किसानों को धान बेचने के लाले

गोंडा : किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य दिलाने को सरकार ने मूल्य समर्थन योजना के तहत धान खरीद की व्यवस्था की है। इसके लिए जिलेवार लक्ष्य तय कर दिए गए। खरीद के लिए क्रय केंद्रों को भी जैसे-तैसे खोल दिए जाने के दावे किए गए। यह बात दीगर है कि 12 दिन में किसी भी सरकारी क्रय केंद्र पर धान खरीद की शुरुआत नहीं हो सकी। कारण क्रय एजेंसियों के कर्मचारी हड़ताल पर हैं। इनका विकल्प प्रशासन नहीं तैयार कर सका। ऐसे में अन्नदाता अपनी गाढ़ी कमाई बेचने को परेशान है। दैनिक जागरण टीम ने सोमवार को जिले में धान खरीद की व्यवस्था की पड़ताल की तो हकीकत सामने आ गयी। पेश है आंखों देखी रिपोर्ट-

loksabha election banner

केस-एक

सुबह के 11 बजकर 25 मिनट हो रहे थे। शहर के गल्ला मंडी स्थित गोंडा मंडी क्रय केंद्र पर मार्के¨टग विभाग के कर्मी सौरभ श्रीवास्तव मौजूद थे, लेकिन वहां खरीदारी पूरी तरह बंद थी।

केस-दो

समय-11.40 बजे। विपणन केंद्र परसपुर में वर्ष 2017 में जो धान खरीद का बैनर टांगा गया था, वही बैनर इस वर्ष भी टंगा है। केंद्र प्रभारी ने दूसरा बैनर लगाना मुनासिब नहीं समझा। पुराना बैनर पिछले वर्ष का रेट ही बता रहा है। इस वर्ष केंद्र बनने के बाद से ही यह नहीं खुला। केंद्र प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि वह अवकाश पर हैं। किसान भीम ¨सह, पप्पू ¨सह, जगदंबा ¨सह, ¨पटू, सलमान, देव नरायन शुक्ल, अतिबल ¨सह, अन्नू आदि लोगों ने प्रदर्शन कर नाराजगी व्यक्त की।

केस-तीन

समय-11 बजे। सालपुर धौताल क्रय केंद्र में ताला बंद था। आसपास के लोगों ने बताया कि यहां प्रतिवर्ष धान क्रय केंद्र बनाया जाता था लेकिन इस बार केंद्र का कोई अतापता नहीं है।

केस-चार

समय-12 बजे। सहकारी समिति नरायनपुर माफी। यहां सन्नाटा पसरा हुआ था। न तो क्रय केंद्र से संबंधित कोई कर्मचारी मौजूद मिला और न ही कोई किसान। क्रय केंद्र प्रभारी दिलीप शुक्ल ने बताया कि शुरुआती दौर में मात्र 1000 खाली बोरा प्राप्त हुआ था, लेकिन धान खरीद के लिए धन नहीं मुहैया कराया।

केस-पांच

समय-10.45 बजे। मुजेहना ब्लाक के न्याय पंचायत मतवरिया के साधन सहकारी समिति पर धान क्रय केंद्र बनाया गया है। केंद्र पर किसान व केंद्र प्रभारी नहीं मिले। यहां ताला लटक रहा था। केंद्र प्रभारी जय प्रकाश मिश्र ने दूरभाष पर बताया कि अभी तौल यंत्र, धन व अन्य संसाधन नहीं दिया गया है।

केस-छह

समय-12.25 बजे। धान क्रय केंद्र ¨सहपुर। यहां अभी तक धान खरीद नहीं शुरू की गयी है। यहां पर ताला लगा हुआ है। यह केंद्र गोंडा-बेलसर मार्ग पर सड़क के किनारे पर है।

केस-सात

समय-सुबह 9.35 बजे। नवाबगंज नवीन गल्ला मंडी में खाद्य विभाग के क्रय केंद्र पर सन्नाटा पसरा मिला। 12 दिनों में यहां एक भी दाना धान की खरीदारी नहीं की गई

है।

केस-आठ

समय 11.45 बजे। तरबगंज खाद्य एवं रसद विभाग द्वारा संचालित गोदाम बंद था। गेट पर हड़ताल/बहिष्कार के कारण संपूर्ण रूप से धान खरीद बंद होने की नोटिस चस्पा है। एक भी केंद्र पर अभी खरीद नहीं हो सकी है।भगवती प्रसाद यादव निवासी मनहना ने बताया कि गोदाम प्रभारी ने दीपावली के बाद बुलाया था, लेकिन स्थिति जस की तस है।

केस-नौ

समय-12 बजे। सहकारी संघ उडिला एट महादेव पर अब तक धान की बोहनी नहीं हुई। न ही बोरों के गट्ठर खुले। सचिव नीरज तिवारी ने कहा कि खाते में पैसा नहीं है। इसी कारण से धान खरीद नहीं हुई।

केस-दस

समय 1.34 बजे। धान क्रय केंद्र हलधरमऊ पर ग्राम रजवापुर निवासी दिलदार हुसैन पहुंचे। उन्होंने बताया कि 15 क्विंटल धन बेचने के लिए सात बार आ चुके हैं। तीन नवंबर को विपणन निरीक्षक मिले थे। उन्होंने सैंपल लाने को कहा था। पांच नवंबर को सैंपल लेकर आया तो केंद्र पर ताला लटका रहा था। अब तक चक्कर लगा रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.