Move to Jagran APP

सरकार की उपलब्धियों का किया बखान

एक भारत श्रेष्ठ भारत गांधी जी के सपने को भाजपा ने साकार किया ह

By JagranEdited By: Published: Sat, 11 Jul 2020 10:44 PM (IST)Updated: Sat, 11 Jul 2020 10:44 PM (IST)
सरकार की उपलब्धियों का किया बखान
सरकार की उपलब्धियों का किया बखान

गोंडा : भारतीय जनता पार्टी के कर्नलगंज विधानसभा के वर्चुअल सम्मेलन में सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा की गई। पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को सरकार की नीतियों के बारे में बताया गया।

loksabha election banner

सम्मेलन के मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री व विधान परिषद सदस्य विजय बहादुर पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हमारा देश कोरोना वायरस से बचाव करने में काफी हद तक सफल रहा है। पीएम ने कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ने के लिए जो मुहिम प्रारंभ की है, पूरी दुनिया उसकी कायल है। प्रदेश में कोरोना टेस्टिग में लगातार बढ़ोतरी की जा रही है। केंद्र सरकार ने अपने कार्यकाल में कई ऐतिहासिक निर्णय किए हैं। उन्होंने कहा कि एक भारत श्रेष्ठ भारत गांधी जी के सपने को भाजपा ने साकार किया है। कहा कि चीन की सेना का पीछे हटना यह साबित करता है कि भारत विश्व में एक शक्ति के रूप में उभर रहा है। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सूर्य नरायन तिवारी ने किया। संयोजन जिला महामंत्री अमर किशोर कश्यप ने किया। क्षेत्रीय मंत्री नीरज सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष पीयूष मिश्रा, रंजन शर्मा, अरुण शुक्ला, वीरेंद्र गोस्वामी, राकेश तिवारी, दिग्विजय सिंह, मंडल अध्यक्ष एसपी सिंह, देवनाथ सविता, विष्णु शुक्ल मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.