Move to Jagran APP

लीड-हाथी-घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की...

हाथी-घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की

By JagranEdited By: Published: Fri, 19 Aug 2022 10:42 PM (IST)Updated: Fri, 19 Aug 2022 10:42 PM (IST)
लीड-हाथी-घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की...
लीड-हाथी-घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की...

लीड-हाथी-घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की...

loksabha election banner

जागरण टीम, गोंडा : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मंदिरों में आस्था का सैलाब दिखा। हाथी-घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की जयघोष से मंदिर गुंजायमान थे। पुलिस व पीएसी लाइन में जन्माष्टमी पर सुंदर झांकी सजाई गई। उत्सव में श्रद्धालु सराबोर दिखाई पड़े। पुलिस व पीएसपी लाइन के साथ ही सभी थाने में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व परंपरागत रूप से मनाया गया। श्रद्धालुओं ने उपवास रखकर भजन कीर्तन किया। मंदिरों में घंटा घडियाल की धुन में महिलाओं ने सोहर का गायन किया। कृष्ण जन्म, पूतना व बकासुर वध, नाग नथैया, रासलीला की मोहक झांकी सजाई गई। मालवीय नगर व लोहिया धर्मशाला के राधा कृष्ण मंदिर में महोत्सव आयोजित किया गया। विपिन लोहिया ने कहा कि भंडारा का आयोजन किया गया। देहात कोतवाली में हर्षोउल्लास के साथ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई गई। प्रभारी निरीक्षक कमलाकांत त्रिपाठी ने पूजन-अर्चन किया। बेलसर के आंगनबाड़ी केंद्र पूरे डाल में बाल विकास परियोजना अधिकारी अभिषेक दुबे ने श्रीकृष्ण रूपी नन्हे बालक का अन्नप्राशन किया। सीडीपीओ वंदना ने कहा कि केंद्र पर रंगोली, कलश व गुब्बारे से सजाया गया। नवाबगंज : सिद्ध पीठ कटरा कुटी मंदिर सहित अन्य स्थानों पर धूमधाम से कार्यक्रम मनाया गया। मंदिरों में विधि-विधान से पूजन-भजन हुआ। योगेश्वर श्री कृष्ण के बाल रूप की झांकी सजाई गई। उनकी लीलाओं का वाचन किया गया। शिवदयालगंज : विद्यालयों, मंदिरों व घरों में श्री कृष्ण जन्माष्टमी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बच्चों ने कृष्ण की बाल लीला का मंचन किया। अपोलो पब्लिक स्कूल के छात्रों ने श्रीकृष्ण की बाल लीला पर नाट्य मंचन किया। प्रबंधक आनंद मौर्य, प्रधानाध्यापक अनुपम मौर्य, प्रधान शोभाराम, संतोष कुमार, केशवराम यादव ने मौजूद रहे। बेलसर : तरबगंज थाना पर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर विविध कार्यक्रम हुआ। झांकी सजाने के साथ ही भजन कीर्तन किया। पुलिस कर्मियों ने हर्षोंल्लास के कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। एसडीएम शत्रोहन पाठन, क्षेत्राधिकारी संसार सिंह राठी, प्रभारी निरीक्षक मनोज पाठक मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.