Move to Jagran APP

आपूर्ति के समय में हुआ सुधार, ट्रिपिग बरकरार

बिजली आपूर्ति के समय में सुधार हुआ है। शेड्यूल के

By JagranEdited By: Published: Fri, 23 Jul 2021 11:25 PM (IST)Updated: Fri, 23 Jul 2021 11:25 PM (IST)
आपूर्ति के समय में हुआ सुधार, ट्रिपिग बरकरार
आपूर्ति के समय में हुआ सुधार, ट्रिपिग बरकरार

गोंडा : बिजली आपूर्ति के समय में सुधार हुआ है। शेड्यूल के मुताबिक बत्ती दी जाने लगी है लेकिन, ट्रिपिग से उपभोक्ता बेहाल हैं। अनगिनत बार लाइट कटती है। अवर अभियंता सीयूजी नंबर पर कॉल रिसीव नहीं करते हैं।

loksabha election banner

नगर में बिजली सप्लाई की स्थिति सुधरी है। अधिकारियों की सक्रियता से व्यवस्था बदली है। अभी गांवों में हालात ठीक नहीं है। कटरा बाजार क्षेत्र में उपभोक्ता ट्रिपिग की समस्या का दंश झेल रहे हैं। अवर अभियंता सीयूजी नंबर पर कॉल रिसीव नहीं करते हैं। मसकनवा में गुरुवार की रात नौ बजे बत्ती गुल हो गई। थोड़ी देर बाद आपूर्ति बहाल हुई। शुक्रवार सुबह पांच से नौ बजे तक चार घंटे लाइट नहीं थी। दोपहर एक बजे से आपूर्ति बाधित है। वजीरगंज क्षेत्र में बिजली आपूर्ति व्यवस्था ठीक नहीं है। शुक्रवार को नौ घंटे बत्ती गुल रही। बभनजोत में दोपहर में 12 से शाम पांच बजे तक लाइट नहीं दी गई। सप्लाई बहाल होने पर कई बार लाइन ट्रिप होती है। मनकापुर में बिजली आपूर्ति व्यवस्था ध्वस्त है। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सीयूजी नंबर पर कॉल रिसीव नहीं करते अभियंता। अधिकारियों से लगातार शिकायत कर रहे उपभोक्ता।

बेलसर में पांच घंटे बिजली कटौती गई। सुबह साढ़े छह से साढ़े नौ बजे के बीच बत्ती गुल रही। वहीं दोपहर में तीन से पांच बजे तक सप्लाई बाधित रही। कर्नलगंज नगर व ग्रामीण क्षेत्र में बत्ती गुल रही। यहां ट्रिपिग से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मुख्य अभियंता बिजली चंद्रवीर सिंह गौतम ने बताया कि निर्धारित शेड्यूल के मुताबिक बिजली आपूर्ति का निर्देश दिया गया है। समीक्षा करके जिम्मेदारी तय की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.