Move to Jagran APP

इवेंट-33 केवी उपकेंद्र का केबल बाक्स दगा, गुल रही बत्ती

न के अधिशासी अभियंता नीरज कुमार ने बताया कि बाक्स ध्वस्त हो जाने से दिक्कत हुई। शहर में लाइन सि¨फ्टग का कार्य चल रहा है। इस वजह से सप्लाई प्रभावित हो रही है। वहीं, शहर के झंझरी बिजली घर से ट्रि¨पग की समस्या से दो चार होगा। सायं चार बजे के बाद खूब कटौती हुई। बार-बार बिजली आने जाने से बल्ब आदि फुंकने का डर रहता है। एक्सईएन प्रथम अशोक यादव ने बताया कि अवर अभियंता को सप्लाई दुरुस्त करने के निर्देश दिए जा रहे हैं।

By JagranEdited By: Published: Fri, 18 Jan 2019 11:49 PM (IST)Updated: Fri, 18 Jan 2019 11:49 PM (IST)
इवेंट-33 केवी उपकेंद्र का केबल बाक्स दगा, गुल रही बत्ती
इवेंट-33 केवी उपकेंद्र का केबल बाक्स दगा, गुल रही बत्ती

गोंडा : गुरुवार देर रात कर्नलगंज स्थित 33 केवी उपकेंद्र का केबल बाक्स दग गया। इससे कर्नलगंज ग्रामीण व भंभुआ बिजलीघर की सप्लाई ठप हो गई। दस हजार उपभोक्ताओं को अंधेरे में रहना पड़ा। अभियंताओं ने इसे ठीक करने की जहमत नहीं उठाई, जिससे शुक्रवार को अपराह्न एक बजे तक दोनों उपकेंद्रों की आपूर्ति बाधित रही।

loksabha election banner

रात साढ़े नौ बजे अचानक बाक्स ध्वस्त हो गया। तत्काल पॉवर हॉउस से आपूर्ति रोक दी गई। उपभोक्ताओं ने इंतजार किया। उसके बाद अभियंता व उपकेंद्र के सीयूजी नंबर पर फोन करना शुरू किया लेकिन, समाधान नहीं हो सका। दस बजे के बाद फोन लगना भी बंद हो गया। दो बिजलीघरों की लाइट बंद होने के बाद भी जेई सक्रिय नहीं हुए। सुबह दस बजे ठीक करने का कार्य शुरू हुआ। अपराह्न एक बजे तक बत्ती गुल रही। कर्नलगंज नगर में भी उपभोक्ताओं को शेड्यूल के मुताबिक बिजली नहीं दी जा रही है। यहां प्रतिदिन आठ से दस घंटे की कटौती की जा रही है। विद्युत वितरण खंड तीन के अधिशासी अभियंता नीरज कुमार ने बताया कि बाक्स ध्वस्त हो जाने से दिक्कत हुई। शहर में लाइन सि¨फ्टग का कार्य चल रहा है। इस वजह से सप्लाई प्रभावित हो रही है। वहीं, शहर के झंझरी बिजलीघर से ट्रि¨पग की समस्या से दो चार होगा। सायं चार बजे के बाद खूब कटौती हुई। बार-बार बिजली आने-जाने से बल्ब आदि दगने का डर रहता है। एक्सईएन प्रथम अशोक यादव ने बताया कि अवर अभियंता को सप्लाई सुचारु करने के निर्देश दिए जा रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.