लखनऊ के सम्मेलन की कामयाबी को बनी रणनीति
विधेयक को लेकर भाजपा प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश में जन जागरूकता अभियान चला रही है। इसी क्रम में अवध क्षेत्र का क्षेत्रीय सम्मेलन आगामी 21 जनवरी को लखनऊ में होना है। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष व गृहमंत्री अमित शाह शामिल होंगे। इसको लेकर गु
गोंडा : राष्ट्रीय नागरिकता संशोधन विधेयक को लेकर भाजपा प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश में जन जागरूकता अभियान चला रही है। इसी क्रम में अवध क्षेत्र का क्षेत्रीय सम्मेलन आगामी 21 जनवरी को लखनऊ में होना है। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष व गृहमंत्री अमित शाह शामिल होंगे। सम्मेलन की कामयाबी को लेकर गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में रणनीति बनी।
बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण तिवारी ने की। उन्होंने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से कहा कि कार्यक्रम में प्रत्येक मंडल के प्रत्येक बूथ से कार्यकर्ताओं को शामिल होना है। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान, पाकिस्तान एवं बांग्लादेश में धार्मिक रूप से प्रताड़ित अल्पसंख्यकों को नागरिकता देकर मोदी सरकार ने उनको सम्मान दिया है लेकिन, कुछ राजनीतिक दल लोगों को गुमराह करने का कार्य कर रहे हैं। पूर्व जिलाध्यक्ष व रैली के संयोजक संयोजक अकबाल बहादुर तिवारी ने कहा कि देश के विघटनकारी तत्वों और छद्म सेकुलर पार्टी के नेताओं को आईना दिखाने का कार्य राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे। अनुपम प्रकाश मिश्र ने बताया कि बैठक में रमाकांत तिवारी, अरुण शुक्ल, लाल साहब, अमरकिशोर कश्यप, अनिल पासवान, मधुबाला वर्मा, फैज रजा सिद्दीकी, दीपक गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि संजीव सिंह, महेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।