दीपोत्सव के लिए आमंत्रण, पुलिस ने रोका रास्ता
रामचरितमानस की इस पंक्ति को चरितार्थ करने के लिए एक तरफ सरकार महादीपोत्सव का आयोजन कर रही है। आम लोगों को इस महोत्सव में शामिल होने के लिए आमंत्रित कर रही है। वहीं गोंडा की ओर से अयोध्या जाने के लिए पुलिस प्रशासन ने रास्ता बंद कर
गोंडा: एक तरफ प्रदेश सरकार अयोध्या में महादीपोत्सव का आयोजन कर रही है। आम लोगों को इस महोत्सव में शामिल होने के लिए आमंत्रित कर रही है। वहीं, गोंडा प्रशासन ने अयोध्या जा रहे लोगों की राह में रोड़े अटकाए।
जी हां, हम बात कर रहें है कटरा शिवदयालगंज से अयोध्या जाने वाले मार्ग की, जो पिछले दो सप्ताह से बंद है। बताया जा रहा है कि पुल मरम्मत के लिए ऐसा किया गया है। दीपोत्सव व आतिशबाजी देखने जा रहे डेलीपुरवा निवासी रामअजोर मौर्य ने बताया कि बहुत अरमान था दीपोत्सव देखने का लेकिन, रास्ता रोके जाने के कारण वापस घर जाना पड़ रहा है। कटरा शिवदयालगंज से अयोध्या के सरयू पुल तक केवल पुलिस बल दिखाई दे रहा है। रेहली गांव की 65 वर्षीय मालती देवी परिवारजन के साथ अयोध्या दीपोत्सव देखने जाना चाहती थीं लेकिन, वाहनों का आवागमन रोकने के चलते मायूस होने लगा। इस तरह तमाम श्रद्धालुओं को केवल मायूसी हाथ लगी। कटरा शिवदयालगंज में सन्नाटा पसरा है। इस बाबत नवाबगंज थानाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह व इंस्पेक्टर सुखवीर सिंह भदौरिया ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रखने के पुलिस बल तैनात है। किसी भी राहगीर को रोका नहीं जा रहा है।