बार-बेंच में सामंजस्य जरूरी : जिला जज
त्रिपाठी मंत्री राम बुझारत दुबे ने भी विचार व्यक्त किया। रमाकांत पांडेय अजय विक्रम सिंह जमील अहमद मोहम्मद काशिफ तलत वहीद खां मोहम्मद अनवर खां सुरेंद्र शर्मा सुशील श्रीवास्तव नंदलाल पुरुषोत्तम तिवारी अशोक कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।
गोंडा : नवागत जनपद न्यायाधीश प्रदीप कुमार गुप्ता का सिविल बार एसोसिएशन की तरफ से स्वागत किया गया।
सभागार कक्ष में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। जनपद न्यायाधीश ने कहा कि बार और बेंच में सामंजस्य रखना बहुत जरूरी है। वादकारियों का हित जरूरी है। समस्याओं के निराकरण में जो भी भूमिका अदा करनी पड़ेगी, वह अदा करेंगे। दीवानी न्यायालय परिसर में जो भी विकास कार्य चल रहे हैं, उसको वह व्यक्तिगत रुचि लेकर पूर्ण कराने का प्रयास करेंगे। सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विवेक मणि श्रीवास्तव, मंत्री महेश कुमार सिंह जिला जज का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। पूर्व अध्यक्ष उपेंद्र कुमार मिश्र, रामकरण मिश्रा, जीपी मिश्र, इंद्रजीत सिंह, सुरेश चंद त्रिपाठी, संगम लाल दुबे व बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रविचंद्र त्रिपाठी, मंत्री राम बुझारत दुबे ने भी विचार व्यक्त किए। रमाकांत पांडेय, अजय विक्रम सिंह, जमील अहमद, मोहम्मद काशिफ, मोहम्मद अनवर खां, सुरेंद्र शर्मा, सुशील श्रीवास्तव, नंदलाल, पुरुषोत्तम तिवारी, अशोक कुमार गुप्त आदि मौजूद रहे।