गुफा में श्रद्धालु कर रहे मां वैष्णो का दर्शन
क्ति धर्मार्थ सेवा समिति द्वारा निर्मित गुफा का राजू ओझा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ फीता काट कर उद्घाटन किया। जिसमें नौ देवियों की पिडी के साथ भैरवनाथ अमरनाथ गुफा बालाजी गणेश जी लड्डू वाले की झांकी सजाई जाएगी। इसके निर्माण में खास बात
गोंडा : बालपुर कस्बे में नवरात्र के अवसर पर 60 फीट ऊंची 200 मीटर लंबी इलेक्ट्रॉनिक संयंत्रों से सुसज्जित मां वैष्णो देवी की गुफा का पट गुरुवार की शाम श्रद्धालुओं के लिए खोला गया। अब श्रद्धालु दर्शन करने पहुंच रहे हैं।
टेढ़ी नदी तट पर जय मां अंबे आदिशक्ति धर्मार्थ सेवा समिति द्वारा निर्मित गुफा का राजू ओझा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ फीता काट कर उद्घाटन किया। इसमें नौ देवियों की पिडी के साथ भैरवनाथ, अमरनाथ गुफा, बालाजी, गणेश जी लड्डू वाले की झांकी सजाई जाएगी। खास बात यह है कि बाहर से कोई भी कारीगर नहीं आता है। प्रतिवर्ष कस्बे के ही अन्नू गुप्ता, प्रहलाद, रवि सोनी, मुन्नीलाल, संजय, संतोष तिवारी, दीपक सोनी, अनिल, पवन साहू आदि श्रमदान कर अपने हाथों से स्वयं बनाते हैं।
गुफा के अंदर म्यूजिक सिस्टम, सीसी कैमरा, अत्याधुनिक लाइटें व अग्निशमन यंत्र के साथ सबसे ऊपर तिरंगा झंडा लगाया गया है। इस गुफा में करीब एक लाख लोग दर्शन करने आते हैं। खासकर बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिलता है। इनसेट
जवाबी कीर्तन सात को
-क्षेत्र के रेरुवा गांव में जय सिद्धवीर बाबा सेवा समिति के तत्वावधान में सात अक्टूबर को जवाबी कीर्तन का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम के अध्यक्ष रामसुमेर यादव मिलर ने बताया कि नवरात्र के अवसर पर आयोजन किया गया है।