Move to Jagran APP

गुरुजनों के कार्यों का बखान, हुआ सम्मान

किया। उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। शहर के राजकीय इंटर कॉलेज के साथ ही निजी शिक्षण संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित हुए। एलबीएस पीजी कॉलेज के बीएड विभाग में धूमधाम से कार्यक्रम मनाया गया। विभागाध्यक्ष डॉ. श्याम बहादुर सिंह ने पूर्व राष्ट्रपति के जीवन वृतांत का वर्णन किया। प्राध्यापकों ने पौधारोपण किया। प्राचार्य डॉ. वंदना

By JagranEdited By: Published: Thu, 05 Sep 2019 10:38 PM (IST)Updated: Thu, 05 Sep 2019 10:38 PM (IST)
गुरुजनों के कार्यों का बखान, हुआ सम्मान
गुरुजनों के कार्यों का बखान, हुआ सम्मान

गोंडा : पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया गया। स्कूलों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए। छात्रों ने गुरु महिमा का बखान कर उनका वंदन-अभिनंदन किया। उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।

loksabha election banner

शहर के राजकीय इंटर कॉलेज के साथ ही निजी शिक्षण संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित हुए। एलबीएस पीजी कॉलेज के बीएड विभाग में धूमधाम से कार्यक्रम मनाया गया। विभागाध्यक्ष डॉ. श्याम बहादुर सिंह ने पूर्व राष्ट्रपति के जीवन वृतांत का वर्णन किया। प्राध्यापकों ने पौधारोपण किया। प्राचार्य डॉ. वंदना सारस्वत, डॉ. चमन कौर, डॉ. प्रतिभा सिंह, राजेंद्र मिश्र आदि मौजूद रहे। सरयू प्रसाद कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज में कार्यक्रम हुआ। शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य पवन शुक्ल ने शिक्षकों को सम्मानित किया। मॉडल प्राइमरी स्कूल देवरिया अलावल द्वितीय में बच्चों ने शानदार प्रस्तुति दी। अनीसा, सना, अंशू, पुष्पा आदि ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रधानाध्यापक डॉ. नीलम सिंह, राजेश जायसवाल, सुधाकर त्रिवेदी, विनोद कुमार व छत्रधारी सिंह मौजूद रहे। उच्च प्राथमिक विद्यालय सोनबरसा में चित्रकला प्रतियोगिता हुई। बलजीत सिंह कनौजिया ने छात्रों को सम्मानित किया। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मालवीय नगर में विधायक प्रतीक भूषण सिंह ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र का निर्माता है। प्रबंधक अरुण कुमार शुक्ल, अनुपम मिश्र, अजय सिंह आदि मौजूद रहे। दिया प्ले स्कूल में प्रबंधक भूपेंद्र प्रकाश आर्य ने छात्रों द्वारा शिक्षकों को सम्मानित कराया।

जयप्रभाग्राम : प्राथमिक विद्यालय भीखमपुरवा के प्रधानाध्यापक मनोज मिश्र को एक्सीलेंट टीचर अवार्ड दिया गया।

आर्यनगर : गंगाप्रसाद मिश्रीलाल इंटर कॉलेज कौड़िया के प्रबंधक किशन गोपाल गुप्त व प्रधानाचार्य गोविद यादव ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।

मनकापुर : एपी इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य डॉ. अवध शरण मिश्रा की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। रंगोली, वाद विवाद, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता हुई।

मसकनवा : चांदनी चौक स्थित निजी संस्थान में एसडीएम मनकापुर वीके प्रसाद का स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व प्रमुख शैलेंद्र पांडेय ने किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.