अनुशासन व लगन के जरिए पार्टी को मिला मुकाम : अनूप
पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष आदि उपस्थित रहे। प्रशिक्षण वर्ग के प्रथम सत्र का संचालन जिला महामंत्री विष्णु प्रताप नारायण सिंह व द्वितीय सत्र का संचालन जिला महामंत्री अमर किशोर कश्यप ने किया। वर्ग अधिकारी डॉ. रंजन शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
गोंडा : रानी बाजार स्थित रामजानकी धर्मशाला में भाजपा द्वारा आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन का प्रशिक्षण संपन्न हुआ। प्रथम सत्र का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी अनूप गुप्ता व जिलाध्यक्ष पीयूष मिश्रा द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि ने कहाकि अनुशासन और लगन के जरिए ही पार्टी आज इस मुकाम पर पहुंची। इसलिए सभी इसे आत्मसात कर पार्टी की रीति-नीति के अनुरूप कार्य करें।
प्रथम सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में विनोद ने भारतीय जनता पार्टी के वैचारिक अधिष्ठान विषय पर संबोधित किया। सत्र की अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी ने किया। द्वितीय सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता रहे। सत्र की अध्यक्षता गौरा विधायक प्रभात वर्मा ने किया। जिला मीडिया प्रभारी विष्णु प्रताप शुक्ला ने बताया प्रशिक्षण के दौरान कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी की कार्य पद्धति के बारे में समझाया व बताया गया। प्रशिक्षण वर्ग में भाजपा के सभी जिला पदाधिकारी, वरिष्ठ पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष आदि उपस्थित रहे। प्रशिक्षण वर्ग के प्रथम सत्र का संचालन जिला महामंत्री विष्णु प्रताप नारायण सिंह व द्वितीय का जिला महामंत्री अमर किशोर कश्यप ने किया। वर्ग अधिकारी डॉ. रंजन शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप