दीपोत्सव व भंडारे संग कपिल महोत्सव का समापन
के पांचवें अवतार भगवान कपिल का जन्मोत्सव मकर संक्रांति के पावन अवसर पर नवाबगंज क्षेत्र के महंगूपुर गांव स्थित कपिल आश्रम में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नौ दिनों तक चले कार्यक्रम में विविध आयोजन किए गए। मंदिर प्रांगण में सवामणी हवनोत्सव का आयोजन हुआ। दोपहर मध्यान में भगवान
गोंडा : भगवान विष्णु के पांचवें अवतार भगवान कपिल का जन्मोत्सव नवाबगंज क्षेत्र के महंगूपुर गांव स्थित कपिल आश्रम में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नौ दिनों तक चले कार्यक्रम में विविध आयोजन किए गए। मंदिर प्रांगण में सवामणी हवनोत्सव हुआ। दोपहर में प्राकट्योत्सव के साथ महाआरती हुई। छप्पन भोग लगाया गया। इसके बाद भंडारा हुआ। रात में पांडेय बुक ब्रदर्स दिल्ली द्वारा 21 किलो का केक भी काट गया। मंदिर पर दीपोत्सव के साथ साथ पटाखे भी फोड़े गए। अयोध्या, काशी के साधु-संतों के आगमन के साथ क्षेत्रीय जनमानस भगवान के दर्शन को पहुंचे। जिला पंचायत अध्यक्ष केतकी सिंह ने भी कपिल दरबार में मत्था टेककर आशीर्वाद लिया। अयोध्या चौरासी कोसी परिक्षेत्र में यह स्थल अपना विशेष स्थान रखता है। विहिप के पूर्व क्षेत्रीय धर्म प्रसार प्रमुख व अयोध्या 84 कोसी परिक्रमा प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने दर्शन किया। भगवान कपिल सेवा समिति के प्रमुख शरद पांडेय के संयोजन में महोत्सव संपन्न हुआ। नवनीत पांडेय, अजीत पांडेय, श्रीकांत पांडेय, आनंद स्वरूप पांडेय, अनिल पांडेय, मनमोहन, लकी, मोनू पंडित, दिव्यांशु आदि का विशेष सहयोग रहा।