मिट्टी के दीये जलाएं, स्वदेशी अपनाएं
गोंडा: दीपावली पर्व पर स्वदेशी सामान का उपयोग करके अपने देश को समृद्ध बनाएं। साथ ही मिट्टी के दिए जल
By JagranEdited By: Published: Mon, 05 Nov 2018 09:46 PM (IST)Updated: Mon, 05 Nov 2018 09:46 PM (IST)
गोंडा: दीपावली पर्व पर स्वदेशी सामान का उपयोग करके अपने देश को समृद्ध बनाएं। साथ ही मिट्टी के दिए जलाकर उसे समृद्ध बनाएं।
शहर के एक लॉन में आयोजित पतंजलि योग समिति की बैठक को संबोधित करते हुए पतंजलि योग पीठ हरिद्वार की राज्य प्रभारी वंदना ने कहा कि दीपावली पर इस बार कुछ नया करने की आवश्यकता है। इसके लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा। साथ ही उन्होंने योग को बढ़ावा देते हुए उन्हें स्वस्थ रखने का संकल्प दिलाया। योग को घर-घर तक पहुंचाने के लिए प्रत्येक महिलाओं को अपने साथ दस अन्य को जोड़ने का लक्ष्य दिया गया। इस अवसर पर जिला महिला संरक्षक किरन ¨सह, नीरू ¨सह, उर्मिला, मिथलेश, संतोष, रेनू, विनीता ¨सह, माला ¨सह सहित अन्य मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें