मुख्यमंत्री के सवाल पर डीआइओएस की चुप्पी
ेमकेरीकीरक ेकेकेककेरेककरेकीेकेक ेकइेकइेकइेढ्डकेकइेकइेकइेकइेक ेकइेकइेढ्डकेढ्डकेकइेकइेकइेकइ ेकइइेढ्डकइेकेकइइेकइेकेकेकेकइेढ्डकइेढ्डकेक ेकइेकइेकइेकइेकइकेइेकइेकइेकेढ्डक ेकेढ्डकइेकइेकइेकइ ेकेढ्डकइेकइेक ेकइेकइकइे ेकइेढ्डकइ ेकइकेइेकइेढ्डकेकइइेकइइेकइेकेकेक
गोंडा : डीआइओएस गोंडा बताएं, कितने परीक्षा केंद्रो का निरीक्षण कर चुके हैं। ये सवाल देर शाम एनआइसी सभागार में वीडियो कांफ्रें¨सग के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किए। सवाल सुनकर डीआइओएस तो खामोश रहे, लेकिन डीएम ने तैयारियों के बारे में जानकारी दी। सीएम ने कहा कि बीते वर्ष बोर्ड परीक्षा के दौरान नौ एफआइआर दर्ज हुई थी। ऐसे कॉलेजों को परीक्षा केंद्र तो नहीं बनाया गया है, इसकी समीक्षा कर ली जाए। देवीपाटन मंडल के गोंडा व बलरामपुर जिले नकल को लेकर संवेदनशील श्रेणी में शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि परीक्षा केंद्र मानक के अनुसार होने चाहिए। केंद्र पर सीसी कैमरा, वायस रिकॉर्डर, प्रकाश, शौचालय, स्वच्छ पेयजल की व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराई जाएं। डीएम परीक्षा के लिए बनाए गए केंद्रों का निरीक्षण कराकर खामियों को तत्काल दूर कराएं। परीक्षा के दौरान अनुचित सामग्री व इलेक्ट्रानिक उपकरण ले जाने पर पूर्णतया प्रतिबंध रहेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि किसी कक्ष में कोई परीक्षार्थी नकल करते हुए पकड़ा गया तो केंद्र व्यवस्थापक व कक्ष निरीक्षक के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई जाय। ढ़ाई घंटे तक चली वीडियो कांफ्रें¨सग के दौरान मुख्यमंत्री ने यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर काफी गंभीर दिखे। परीक्षा केंद्र पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं। वीडियो कांफ्रें¨सग में आयुक्त देवीपाटन मंडल सुधेश कुमार ओझा, डीआइजी डाू. राकेश ¨सह, डीएम कैप्टन प्रभांशु श्रीवास्तव, एसपी आरपी ¨सह, सीडीओ अशोक कुमार, एडीएम रत्नाकर मिश्र, डीआइओएस अनूप कुमार मौजूद रहे।