धान खरीद को लेकर कमिश्नर ने लगाई फटकार
गोंडा : धान खरीद में प्रगति न आने पर नाराज आयुक्त देवीपाटन मंडल सुधेश कुमार ओझा ने जिम्म
गोंडा : धान खरीद में प्रगति न आने पर नाराज आयुक्त देवीपाटन मंडल सुधेश कुमार ओझा ने जिम्मेदार विभागों के अधिकारियों की आपात बैठक बुलाकर कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने युद्धस्तर पर खरीद कराने के लिए चेतावनी दी है। बताते चलें कि देवीपाटन मंडल में इस वर्ष 168900 मीट्रिक टन धान की खरीद की जानी है। जिसमें जनपद गोंडा में 24800, बहराइच में 105000, श्रावस्ती में 28400 तथा बलरामपुर में 10700 मीट्रिक टन धान की खरीद शामिल है। चारों जिलों को मिलाकर अब तक मात्र 129.41 मीट्रिक टन की ही खरीद हो सकी है। खरीद में जनपद गोंडा की प्रगति शून्य पायी गयी। आयुक्त ने डिप्टी आरएमओ से जवाब तलब किया है। आरएफसी दिनेश शर्मा ने बताया कि मंडल में धान खरीद के लिए कुल 156 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। आयुक्त ने मिलर्स द्वारा की जाने वाली खरीद पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं।