800 के पार पहुंचा कोरोना मरीजों का आंकड़ा
कोतवाली देहात व इटियाथोक थाने के 27 पुलिस कर्मी मिले पॉजिटिव बढ़ाई गई निगरानी
गोंडा: कोरोना का संक्रमण कम नहीं हो रहा है। रविवार को 40 और पॉजिटिव मिलने के बाद कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 800 के पार पहुंच गया है। रविवार को इटियाथोक थाने के 9 व कोतवाली देहात के 18 पुलिस कर्मी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। पॉजिटिव मिले मरीजों से स्वास्थ्य अधिकारी संपर्क करने में जुटे हुए हैं।
इटियाथोक सीएचसी अधीक्षक डॉ. श्वेता त्रिपाठी ने बताया कि ने बताया कि रविवार को कराए गए एंटीजन टेस्ट में कुल 11 पॉजिटिव मिले हैं, जिसमें से 9 पुलिस कर्मी हैं। देहात कोतवाल अनिल सिंह ने 18 पुलिस कर्मियों के पॉजिटिव मिलने की पुष्टि की है। परसपुर में सात पॉजिटिव निकलकर आए हैं। महिला अस्पताल में तीन कर्मी पॉजिटिव निकलकर आए हैं, जिसके बाद जन्म मृत्यु प्रमाणपत्र काउंटर को बंद कर दिया गया है। सीएमओ कार्यालय में तैनात एक कर्मी के पॉजिटिव आने के बाद उसे लेवल टू हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। वहीं, वजीरगंज के रामपुर, झंझरी के रानीजोत, गरीबीपुरवा, जगदीशपुर, परसनपुरवा व जानकीनगर में भी एक-एक कोरोना पॉजिटिव मरीज निकलकर सामने आए हैं। वजीरगंज में सात पॉजिटिव निकलकर आए हैं। सिविल लाइंस क्षेत्र में रह रहे एक कर्मचारी के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद सतर्कता बढ़ा दी गई है। कराया गया सैनिटाइजेशन
- सिविल लाइंस सभासद लक्ष्मी ने मुहल्ले में सैनिटाइज कराने के साथ ही अधिकारियों को जानकारी दी है। वहीं, खरगूपुर में ब्लॉक कम्युनिटी प्रोसेस प्रबंधक महेंद्र विश्वकर्मा ने कोरोना पॉजिटिव क्षेत्र में भ्रमण कर जानकारी जुटाई। जुटाई जा रही जानकारी
- कोरोना पॉजिटिव मरीजों से प्रशासन के अधिकारी नियमित वार्ता करके उनकी समस्याओं को सुन रहे हैं। चिकित्सक उन्हें दवाओं व सतर्कता के बारे में जानकारी दे रहे हैं। इसके लिए अलग से टीम बनाई गई है। जिम्मेदार के बोल
- कोरोना को लेकर जिले से लेकर सभी सीएचसी स्तर पर जांच कराई जा रही है। पॉजिटिव मिले मरीजों का इलाज प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा है। उनके सेहत पर नजर रखी जा रही है।
- डॉ. मधु गैरोला, सीएमओ गोंडा