Move to Jagran APP

Gonda: कर्नलगंज कोतवाली के सिपाही ने सोशल मीडिया पर अश्लील ग्रुप से जोड़ा महिला आरक्षी का नंबर, गिरफ्तार

कर्नलगंज कोतवाली की महिला सिपाही की तहरीर पर आरोपित सिपाही रविंद्र रावत पर आईटी एक्ट के साथ ही अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। सीओ विनय सिंह ने कहा कि आरोपित सिपाही को गिरफ्तार कर लिया गया है।

By Jagran NewsEdited By: Vrinda SrivastavaPublished: Sun, 20 Nov 2022 05:45 PM (IST)Updated: Sun, 20 Nov 2022 05:45 PM (IST)
Gonda: कर्नलगंज कोतवाली के सिपाही ने सोशल मीडिया पर अश्लील ग्रुप से जोड़ा महिला आरक्षी का नंबर, गिरफ्तार
कर्नलगंज कोतवाली में तैनात सिपाही पर आईटी एक्ट के साथ ही अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज।

गोंडा, संवाद सूत्र। कर्नलगंज कोतवाली में तैनात सिपाही रविंद्र रावत ने महिला सिपाही का मोबाइल नंबर इंटरनेट मीडिया पर एक ग्रुप में जोड़ दिया, इसमें अश्लील मैसेज आने से वह परेशान हो गईं। एसपी से शिकायत के बाद आरोपित सिपाही को गिरफ्तार कर लिया गया है।

loksabha election banner

महिला सिपाही ने पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर शिकायत किया था कि कई दिनों से उसके मोबाइल पर फोन आ रहा है। फोन उठाने पर अश्लील शब्दों का प्रयोग किया जा रहा है। अश्लील वीडियो काल भी आती है। सिपाही ने बताया कि फेसबुक पर मनीषा नाम के ग्रुप पर दीपिका कश्यप नाम से उसके मोबाइल नंबर की आईडी डाली गई थी। इस पर उसने मोबाइल नंबर बंद कर दिया और दूसरा नंबर ले लिया। कुछ दिन बाद दोबारा अश्लील काल आने लगी। दूसरे नाम से उसका नंबर डाला गया था।

सिपाही की शिकायत पर साइबर सेल ने मामले की जांच की। इसमें कोतवाली में तैनात सिपाही रविंद्र रावत का नाम सामने आया। उसने ही मोबाइल नंबर डाला था। आरोप है कि शुक्रवार की रात उसने महिला सिपाही को रोककर शिकायत वापस लेने की धमकी दी। महिला सिपाही की तहरीर पर आरोपित सिपाही रविंद्र रावत पर आईटी एक्ट के साथ ही अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। सीओ विनय सिंह ने कहा कि आरोपित सिपाही को गिरफ्तार कर लिया गया है।

अपहरण का आरोपित गिरफ्तार : कर्नलगंज में किशोरी के अपहरण के दो आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। किशोरी को भी बरामद कर लिया गया है। पिता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी बेटी का अपहरण हो गया है। इसके बाद पुलिस मुकदमा दर्ज करके आरोपितों की तलाश कर रही थी। सीओ विनय सिंह ने बताया कि भरवलिया करही गुलहरा निवासी वाहिद व रजवापुर निवासी रामजीत को गिरफ्तार किया गया है। आरोपितों के पास से बालिका को भी बरामद किया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.