अटल के नाम पर हो गोंडा जंक्शन
गोंडा: शुक्रवार को गोंडा जंक्शन पर आयोजित समारोह में कैसरगंज के भाजपा सांसद बृजभूषण श्
By JagranEdited By: Published: Fri, 09 Nov 2018 10:45 PM (IST)Updated: Fri, 09 Nov 2018 10:45 PM (IST)
गोंडा: शुक्रवार को गोंडा जंक्शन पर आयोजित समारोह में कैसरगंज के भाजपा सांसद बृजभूषण शरण ¨सह ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृतियों को सहेजने के लिए गोंडा जंक्शन का नाम उनके नाम पर रखने की मांग की। सांसद ने कहा कि अटल जी को याद बनाए के लिए यह सबसे बेहतर माध्यम है। सांसद ने आम लोगों से मंच से इस बारे में सीधा सवाल करने के साथ ही जनप्रतिनिधियों से भी हामी भरवाई। केंद्रीय रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि जहां तक नाम बदलने का मुद्दा है, यह राज्य सरकार का काम है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें